खेल

Rahul Dravid: क्या राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को कहेंगे बाय-बाय? IPL की दो टीमों से मिला बड़ा ऑफर!

Rahul Dravid: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो गया है. टूर्नामेंट खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया. द्रविड़ साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच बने थे. उस समय के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ को इस भूमिका के लिए उन्हें नियुक्त किया गया था.

IPL में राहुल द्रविड़ की होगी एंट्री!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द्रविड़ लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ बातची कर रहे हैं. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले एलएसजी के मेंटर बन सकते हैं. लेकिन ये तभी तय होगा, जब राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई के बीच संभावित बैठक का नतीजा निकलेगा. कयास लगाया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ शायद ही अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग करेंगे.

एलएसजी में खाली है मेंटर का पद

बता दें कि 50 साल के हो चुके पूर्व भारतीय क्रिकेट राहुल द्रविड़ अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहते है, लेकिन टीम के व्यस्त कार्यक्रम और यात्रा के कारण संभव नहीं होगा. वहीं अगर वह आईपीएल टी के साथ जुड़ते हैं तो परिवार के साथ समय बीताने का उनके पास ज्यादा समय रहेगा क्योंकि आईपीएल सिर्फ दो महीने तक चलता है. इधर, एलएसजी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक है. क्योंकि गौतम गंभीर के टीम से चले जाने के बाद से टीम में मेटर का पद खाली है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd T20: तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

RR भी बनाना चाह रही है मेंटर

उधर, राजस्थान रॉयल्स भी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ना चाहती है. टीम की इच्छा है कि राहुल उनकी टीम के मेटर बने. बता दें कि राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ खिलाड़ी और कोच दोनों की भूमिका निभा चुके हैं. वह लंबे समय तक इंडिया ए और एनसीए के साथ भी काम कर चुके हैं. बता दें कि राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया के कोच रहते हुए भारत ने कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, लेकिन कई देशों के खिलाफ हुए सीरीज में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. टीम इंडिया इस समय तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर एक टीम है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago