देश

Cash For Query: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI ने शुरू की प्रारंभिक जांच

Mahua moitra CBI News: तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आज केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने उनके खिलाफ प्राथमिक जांच (PE) शुरू की है. संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप में घिरीं महुआ मोइत्रा पर भाजपा लगातार हमलावर रही है.

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की महिला सांसद महुआ मोइत्रा पर राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था. निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकपाल ने कार्रवाई करते हुए मामले को सीबीआई के पास भेजा था. लोकपाल के द्वारा इस मामले में विस्तार से तफ्तीश के लिए सीबीआई को निर्देश दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, अब इस मामले में सीबीआई औपचारिक तौर पर एक बयान जारी कर सकती है.

CBI पर भड़की थीं मोइत्रा, कहा था- ‘मेरे जूते..’

बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में कहा था, ‘लोकपाल ने मेरी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ मोइत्रा के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI inquiry का आदेश दिया है.’ दुबे के मुताबिक, महुआ मोइत्रा पैसे लेकर संसद में सवाल उठाती थीं. वहीं, महुआ ने ट्विटर पर अडानी का जिक्र करते हुए सवाल दागा कि कैसे गैर-भरोसेमंद अडानी फर्म देश के बंदरगाहों को खरीद रही है, उन्‍होंने कहा- ‘ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है. फिर CBI का मेरे जू** गिनने के लिए स्वागत है.’

यह भी पढ़िए: अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चांद पर फ्लैट बनवाएंगे पीएम मोदी, मुसलमानों की होगी नो एंट्री, महुआ मोइत्रा का तंज

लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी

इससे पहले महुआ को मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी की बैठक में एक रिपोर्ट अडॉप्ट हुई थी. बताया जाता है कि उस रिपोर्ट में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई. भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता हुई एथिक्स कमेटी की बैठक में उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया. सूत्रों के अनुसार, 15 सदस्य बैठक में कुल 10 सांसदों ने वोट किया था, जिसमें पक्ष में 6 सदस्य और विरोध में 4 सदस्य थे.
— भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago