राहुल द्रविड़ (फाइल फोटो)
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अगर टी20 विश्व कप के बाद भी पद पर बने रहना है तो उन्हें फिर से आवेदन करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि नये कोच की नियुक्ति तीन साल के लिये होगी. द्रविड़ का करार शुरू में दो साल का था लेकिन उन्हें और सहयोगी स्टाफ को नवंबर में 50 ओवरों के विश्व कप के बाद कार्यकाल में विस्तार दिया गया. अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जायेगा.
शाह ने यहां बीसीसीआई कार्यालय में चुनिंदा मीडिया से कहा,‘‘हम अगले कुछ दिन में आवेदन मंगवायेंगे. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है. उन्हें पद पर बने रहना है तो फिर से आवेदन करना होगा. हमें दीर्घकालीन कोच चाहिये, तीन साल के लिये.’’ उन्होंने यह भी कहा कि अलग अलग प्रारूपों के लिये अलग कोच रखने का चलन नहीं रहा है, लेकिन अंत में फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति को लेना है. समिति में जतिन परांजपे, अशोक मल्होत्रा और सुलक्षणा नाईक हैं.
शाह ने कहा,‘‘भारतीय क्रिकेट में अलग अलग प्रारूपों के लिये अलग कोच रखने का चलन नहीं रहा है. इसके अलावा हमारे पास कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सभी प्रारूपों में खेलते हैं जैसे ऋषभ पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा.’’ उन्होंने कहा,‘‘यह फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति को लेना है. जो फैसला वह लेंगे, मैं उस पर अमल करूंगा. अगर वे कहेंगे कि विदेशी कोच चाहिये तो मैं दखल नहीं दूंगा.’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में ग्रेग बार्कले का कार्यकाल इस साल खत्म हो रहा है लेकिन शाह ने यह नहीं बताया कि वह इस पद की दौड़ में हैं या नहीं. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यहां बीसीसीआई में रहने दीजिये. अटकलें लगने दीजिये लेकिन मुझे यहां रहने दीजिये. क्या मैं अच्छा काम नहीं कर रहा हूं.’’
ये भी पढ़ें- T20 World Cup: USA क्रिकेट के अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप से बढ़ेगी क्रिकेट की लोकप्रियता
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…