चुनाव

‘मोदी सरकार में सुनिश्चित हुई देश की सुरक्षा’, सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा में बोले डॉ. राजेश्वर सिंह— INDI Alliance राष्ट्रीय अखंडता के लिए हानिकारक

Dr. Rajeshwar Singh Public Meeting: उत्तर प्रदेश में सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बिजनौर में रोड शो कर मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के लिए जनसंपर्क किया। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सरवन नगर सब्जी मंडी से शुरू हुई चौथी सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा का समापन बिजनौर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास हुआ। करीब एक किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के दौरान 10 से अधिक स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक वर्गों, व्यापार मंडल के सदस्यों, महिलाओं आदि ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया साथ ही जनता के अपने विधायक का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया।

बिजनौर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा के पास यात्रा के समापन के दौरान सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। उपस्थित जन समूह को मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील करते हुए विधयाक ने मोदी – योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें गिनाईं। सरोजनीनगर विधायक ने भाजपा के मुख्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 सालों की प्रतीक्षा का अंत हुआ, राम मंदिर बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को फिर से भारत का स्वर्ग बनाया। नक्सलवाद का अंत हुआ, आतंकवाद पर रोक लगी, विश्व की चौथी सबसे सशक्त सेना भारत के पास है, सीमा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अब CAA से घुसपैठ पर लगाम लगेगी, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई, गुलामी के कानूनों से मुक्ति मिली, अब दंड नहीं न्याय हमारी प्राथमिकता है। तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को पूरा हक़ मिला।

‘कांग्रेसी बाबर की कब्र पर सर झुकाते हैं, सपा आतंकियों के मुकदमे वापस लेती है’

कांग्रेस और सपा की तुष्टिकरण नीतियों पर करारा हमला बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग श्रीराम के चरणों में नहीं नहीं बल्कि अफगानिस्तान जाकर बाबर की कब्र पर सिर झुकाते हैं, सपा आतंकियों के मुकदमे वापस लेती हैं और कारसेवकों पर गोलियां चलवाती है। डीएमके के नेता सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ रोग और एचआईवी जैसी बीमारियों से करते हैं, हिंदू धर्म को दुनिया के लिए खतरा बताते हैं।

योगी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी की बुलडोजर नीति पूरे देश ही विदेशों में भी चर्चा है। योगी सरकार में अपराधी तख्ती लेकर थानों में आत्मसमर्पण कर रहे हैं, प्रदेश 2 से 21 एयरपोर्ट 2 से 13 एक्सप्रेस वे वाला राज्य बना। देश का एक मात्र राज्य राज्य है जहाँ 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये, 6 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट- स्मार्टफोंस दिए गए। सरोजनीनगर में हुए विकास पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि मोदी-योगी जी के नेतृत्व में सरोजनीनगर प्रदेश ही नहीं देश के मानचित्र पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा हैं।

फोटो— जनसंपर्क अभियान के दौरान बारिश आ गई थी, फिर भी डॉ. राजेश्वर सिंह डटे रहे.

गिनाए भाजपा सरकार के वादे और योजनाओं से मिले फायदे

भाजपा के संकल्प पत्र को सर्व समावेशी बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार साल 2020 से 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन दे रही है, यह योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। 70 साल से ऊपर के हर वृद्ध को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, अब तक 4 करोड़ परिवारों को पक्के घर मिले, 3 करोड़ घर नए घर बनाने का संकल्प है। अभी घर-घर सिलेंडर पहुंचाए,10 करोड़ उज्ज्वला गैस सिलिंडर दिए गए, अब पाइपलाइन से सस्ती रसोई गैस दी जाएगी, PM किसान सम्‍मान निधि के तहत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते रहेंगे।

युवाओं के शिक्षा, रोजगार स्वरोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू की है, मुद्रा योजना से युवाओं को 20 लाख रुपये लोन देकर रोजगार के साधन उपलब्ध कराएगी। शिक्षण संस्थान बढ़ेंगे, नौकरी के लिए इंफ्रास्टक्चर पर फोकस किया जा रह है, महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि 1 करोड़ ग्रामीण औरतों को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया, अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जायेगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र में काम काजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, शिशुगृह की सुविधा भी मिलेगी।

सरवननगर सब्जी मंडी मैदान से लेकर लेकर राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) बिजनौर तक आयोजित पदयात्रा के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहित तिवारी, शिव बख्श सिंह, विवेक राजपूत एवं उनकी टीमों पार्षद श्रीमती पिंकी रावत, लवकुश रावत, पूर्व प्रधान सोनू माली, पूर्व प्रधान पवन कुमार सिंह, श्री राम सिंह लोधी, संजय कनौजिया, राधे लाल यादव, तारा शक्ति केंद्र की मातृशक्ति, सपेरा जनजातीय समाज से सचिन नाथ, कारण नाथ, सूरज नाथ, रविंद्र थारु, आदर्श व्यापार मंडल बिजनौर से डॉ. संजीत कुमार सिन्हा तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पदयात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया।

चुनावों के मद्देनजर प्रस्तावित चुनावी कार्यक्रमों की समीक्षा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 12 मई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कानपुर रोड स्थित सीएम्एस ऑडिटोरियम में युवा सम्मलेन, 13 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की नटकुर में विशाल जनसभा तथा 15 मई को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की बाराबंकी में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

इस दौरान विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर परिवार सभी कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा, प्रत्येक कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाएगा, उसके लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता होगी उन्हें पूरा किया जायेगा।

हिन्दनगर स्थित जलसा लॉन में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, रैली सह प्रभारी एवं ज़िलाध्यक्ष भाजपा पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह, के. के. अवस्थी, संयोजक राजेंद्र बाजपेयी एवं भुवनेन्द्र सिंह मुन्ना भी उपस्थित रहे।

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

51 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago