खेल

रवि शास्त्री ने कही बड़ी बात, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को बताया टीम इंडिया की सफलता की कुंजी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में शिवम दुबे की बड़े छक्के लगाने की क्षमता से भारत को बड़े स्कोर बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ शिवम दुबे पर भी भारत की उम्मीदों का दारोमदार होगा. जायसवाल और दुबे एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में पदार्पण करेंगे.

रवि शास्त्री ने आईसीसी से कहा कि,‘‘ दोनों बायें हाथ के बल्लेबाज हैं और अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं. एक यशस्वी जायसवाल है, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. वह युवा है और बेखौफ खेलता है.’’ चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले शिवम दुबे ने इस सत्र में 11 मैचों में 170.73 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाये हैं.

शास्त्री ने कहा कि,‘‘ मध्यक्रम में उसे देखियेगा. वह आक्रामक है और मैच विनर है. वह मजे के लिये छक्के लगा देता है और स्पिन गेंदबाजी को बखूबी खेलता है.’’ उन्होंने आगे कहा कि,‘‘तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी वह असरदार है. पांचवें-छठे नंबर पर उसकी भूमिका अहम होगी. अगर कोई 20.25 ओवर में खेल का नक्शा बदल सकता है, तो वह है. उसका स्ट्राइक रेट 200 के आसपास है, जिससे भारत को काफी मदद मिलेगी.’’

बता दें कि वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में 1 से 29 जून के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 30 अप्रैल को हो चुका है. भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे को जगह मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

रिजर्व प्लेयर- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले जसप्रीत बुमराह को नहीं मिलेगा आराम, MI खेमे से आया बड़ा बयान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

7 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago