Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले जसप्रीत बुमराह को नहीं मिलेगा आराम, MI खेमे से आया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सफर अब अपने अंतिम चरण में हैं. 55 मैच खेले जा चुके हैं. लीग चरण में 15 मैच शेष रह गए हैं.

Jasprit Bumrah

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सफर अब अपने अंतिम चरण में हैं. 55 मैच खेले जा चुके हैं. लीग चरण में 15 मैच शेष रह गए हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का रास्ता साफ होता जाएगा. इन सबके बीच प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाने के बावजूद मुंबई इंडियंस का जसप्रीत बुमराह को आराम देने की कोई योजना नहीं है. जबकि, आईपीएल के तुरंत बाद जून में वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह का फ्रेश रहना बहुत जरूरी है.

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले मुंबई इंडियंस की भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने की कोई योजना नहीं है. सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई बनाम हैदराबाद मैच में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली. सूर्या के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 174 रनों का टारगेट दिया था. जिसे मेजबान टीम ने 16 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही मुंबई ने खेले गए 12 मैचों में चौथी जीत दर्ज कर ली.

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड से पूछा गया कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए मुंबई के आखिरी दो मैचों से जसप्रीत बुमराह को आराम देने की कोई योजना है, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है. पोलार्ड ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि इस समय यह उनकी भूमिका है. लेकिन वह आगे देखेंगे कि क्या होता है. उन्होंने कहा कि हम सभी यहां पर पूरा टूर्नामेंट खेलने के लिए हैं.

पोलार्ड ने आगे कहा कि हमारे लिए सबसे जरूरी बात आईपीएल को खत्म करना है. देखते हैं आगे क्या होता है. उन्होंने आगे कहा कि जब वह (बुमराह) आईपीएल छोड़ेगा और टीम इंडिया में जाएगा, तो यहीं उसे रियायत मिलेगी. बता दें कि मुंबई इंडियंस का आखिरी मैच 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरूआत 1 जून से हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Pakistan Cricket Team Coach Gary Kirsten: भारत में बैठकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रेनिंग दे रहा है ये दिग्गज, टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ेगी मुश्लिक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital