नीता अंबानी चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन
New Delhi: नई दिल्ली में सोमवार को रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता मुकेश अंबानी को ‘स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर’- ‘फीमेल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सीआईआई स्कोरकार्ड 2023 कार्यक्रम में भारत की खेल कहानी को आगे बढ़ाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए उन्हें इस सम्मानित किया गया. इसके साथ ही खेलों में उत्कृष्टता के लिए एक मानक स्थापित करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन को ‘भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
अवार्ड मिलने के बाद रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं ‘स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर’ और ‘भारत में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट’ के लिए सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स स्वीकार करते हुए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं, मेरा दृढ़ विश्वास है कि खेल एक महान एकजुट करने वाला, ऊर्जावान और समानता लाने वाला है.’
नीता मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि, ‘2023 वास्तव में खेल उत्कृष्टता के लिए भारत का वर्ष रहा है. हमारे एथलीटों ने कई खेलों में परचम लहराकर वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित किया है. हम मुंबई में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी करके, 40 वर्षों के बाद ओलंपिक आंदोलन को भारत में वापस लाए.’
ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
नीता अंबानी ने आगे कहा कि, ‘रिलायंस फाउंडेशन में, हम भारत के युवाओं को विश्व स्तरीय अवसर और सहायता प्रदान करने और भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’
ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत के खिलाफ T20, ODI और टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, बवुमा और रबाडा को दिया गया आराम
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…