देश

Ghaziabad: टेबल पर ‘जय श्री राम’ लिखा तो भड़की महिला टीचर ने 7वीं के छात्र के मुंह पर डाल दिया फ्लूड, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Ghaziabad School news today: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दंग कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाले 7वीं कक्षा के बच्चे ने डेस्क (टेबल) पर ‘जय श्री राम’ लिखा था. जिससे उसकी महिला टीचर आग-बबूला हो गई और गुस्से में बच्चे के चेहरे पर फ्लूड डाल दिया.

वो बच्चा स्कूल में 45 मिनट रोता रहा. चीख-चिल्लाहट के सुनने के बाद मामला बढ़ा तो थिनर से उसका चेहरा धुलवाया. उधर, बच्चे के परिजनों को घटना का पता चला तो वे स्कूल पहुंचे. कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी आ गए. लोगों ने आक्रोश जाहिर किया. जिसके कुछ देर बाद खबर फैली कि स्कूल की प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर को टर्मिनेट कर दिया है.

बता दें कि गोविंदपुरम में होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल है, जहां आज ये विवाद हुआ था. जिस बच्चे को प्रताड़ित किए जाने की खबर आई है, वो आकाशनगर का रहने वाला है. स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि वो बच्चा होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल गोविंदपुरम में 7वीं क्लास में पढ़ता है.

घटना पर बजरंगदल के महानगर संयोजक गौरव कुमार का बयान आया है. गौरव कुमार ने बच्चे को प्रताड़ित किए जाने पर कहा, ”जय श्रीराम’ बोलना या लिखना कब से गुनाह हो गया? ऐसी मानसिकता के साथ ऐसी टीचर का किसी भी स्कूल में होना बच्चों के भविष्य पर क्या प्रभाव छोड़ेगा?” उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ईश्वर का नाम लेने पर तो राक्षस भड़का करते हैं, ऐसी टीचरों से बच्चों के साथ क्या होगा?

यह भी पढ़िए: Ghaziabad: “जय श्री राम” बोलने पर छात्र को मंच से उतारा, महिला प्रोफेसर ने लगाई फटकार, हिंदू संगठनों ने उठाई निलम्बन की मांग

बच्चे के पिता बोले कि मेरे बेटे के चेहरे पर थिनर डाला गया. थिनर एक घातक केमिकल है. उससे बेटे का चेहरा ​हमेशा के लिए खराब हो सकता था. अभी हमें प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

39 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago