देश

Cyclone Michong: तमिलनाडु-आंध्र से टकराएगा समुद्री तूफान, चेन्नई में हुई 80 साल की सबसे ज्यादा बारिश, 5 की मौत; 204 ट्रेनें 70 फ्लाइट रद्द

Cyclone Michaung Update: बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठा साइक्लोन मिचौंग 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकराएगा. इस समुद्री तूफान की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्‍सों में भारी बारिश हुई है. तेज बारिश और जलभराव के कारण हजारों लोगों की जानें संकट में आ गई. 5 लोगों की मौत की खबरें आई हैं. वहीं, 204 ट्रेनें और 70 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस तूफान का असर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में रहेगा. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज के लिए और तेलंगाना में 5 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. माना जा रहा है कि साइक्लोन मिचौंग 5 दिसंबर को तड़के 12 बजे से पहले आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकराएगा. इन दो राज्‍यों के अलावा ओडिशा राज्‍य में भी 5 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है. इन राज्यों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं.

कितना भयंकर होगा साइक्लोन मिचौंग?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साइक्लोन मिचौंग ऐसा समुद्री तूफान है, जिसके कारण तमिलनाडु के चेन्नई शहर में 70-80 साल में सबसे ज्‍यादा बारिश हुई है. इस तूफान के कारण तमिलनाडु के महाबलीपुरम बीच पर समुद्र का स्तर लगभग 5 फीट तक बढ़ गया है. चेन्नई में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरने की वजह से रनवे बंद कर दिया गया है. साथ ही 204 ट्रेनें और 70 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी हैं. अलग-अलग इलाकों से अब तक 5 लोगों की जान चले जाने की सूचना मिली है.

चेन्नई से सामने आ रहीं डरावनी तस्‍वीरें

IMD के हवाले से न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि साइक्लोन मिचौंग से 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे (KMPH) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बहरहाल, तमिलनाडु से कई डरावनी तस्‍वीरें सामने आई हैं. चेन्नई में सड़कों पर तैरती कारें देखी गई हैं. एयरपोर्ट पर पानी भरा और वहां से जहाज को हटाया जा रहा है. सड़क पर मगरमच्छ घूम रहे हैं.

यह भी पढ़िए: समंदर से फिर आ रहा चक्रवात, तमिलनाडु में बरस रहे मेघ, 100 KMPH की रफ्तार; इन राज्यों में मचा सकता है तबाही

आखिर कहां से आया साइक्लोन मिचौंग?

बंगाल की खाड़ी में हर साल कोई न कोई समुद्री तूफान आता ही है. इस महीने आए समुद्री तूफान को साइक्लोन मिचौंग नाम म्यांमार ने दिया है. इसका मतलब है ताकत और लचीलापन. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, साइक्लोन मिचौंग साल 2023 में बंगाल की खाड़ी का चौथा और हिंद महासागर में बनने वाला छठा तूफान है.

  • तस्वीर— मदद को बढ़े हाथ। कुछ संस्थाएं आपदा से जूझ रहे इलाकों में इस तरह स्थानीय लोगों की हेल्प कर रही हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago