खेल

IPL 2024 में खेलेंगे ऋषभ पंत, 14 महीने बाद मेडिकल रिपोर्ट फिट

Rishabh Pant Fitness Update: आईपीएल 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, साल 2022 के दिसंबर में कार हादसे का शिकार हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए उन्हें फिट घोषित कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि बोर्ड ने उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज फिट घोषित किया है. 20 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर जाते वक्त पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. इसके बाद वह 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. उनके घुटने की सर्जरी हुई थी.

बीसीसीआई ने जारी किया मेडिकल अपडेट

बीसीसीआई ने मंगलवार 12 मार्च को बताया कि आईपीएल 2024 से पहले ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर अपडेट जारी किया. जिसमें ऋषभ पंत को फिट करार दिया गया है. वहीं मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा टाटा आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे. पंत को लेकर बोर्ड ने कहा कि 30 दिसंबर, 2022 को रूड़की, उत्तराखंड के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैब और रिकवरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद, ऋषभ पंत को आगामी आईपीएल के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं पंत!

2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दी गई थी. टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी खली थी. आईपीएल के बाद ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोमवार, 11 मार्च को अपने बयान में कहा था कि अगर ऋषभ पंच विकेटकीपिंग के लिए फिट होते हैं तो जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें चुना जा सकता है. बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खत्म होने तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है.

ये भी पढ़ें- Herschelle Gibbs, SA vs AUS ODI: जब शराब के नशे में साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने खेली थी तूफानी पारी… आज भी बरकरार है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

22 minutes ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

32 minutes ago