देश

Welcome 2023…सिडनी से लेकर दिल्ली तक.. नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

New Year Celebration 2023: साल 2022 को पीछे छोड़ते हुए लोगों ने आतिशबाजी के साथ 2023 का स्वागत किया है. सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है और आतिशबाजी के साथ लोग 2023 का स्वागत कर रहे हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई ही नहीं, देश के अधिकांश शहरों से ऐसी अनगिनत तस्वीरें आ रही हैं. नए साल का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की शाम से लोग पूरी तैयारियों में जुटे थे. जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा था, लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी. उत्तराखंड के मसूरी में संगीत और डांस के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया.

सिडनी में आतिशबाजी के साथ नए साल का आगाज

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत हुआ. सिडनी में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत हुआ. इस आतिशबाजी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं.

वहीं, भारत में भी नए साल को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई तक में लोगों में नए साल को लेकर जबरदस्त उस्ताह देखने को मिला. मरीन ड्राइव पर लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: Happy New Year 2023: न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी मना नए साल का जश्न, देखें सिडनी में आतिशबाजी की तस्वीरें

पणजी के मैजेस्टिक ग्रुप होटल में लोग नए साल का जश्न मनाते नजर आए. अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोग यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे.

छत्तीसगढ़ में CRPF की 74वीं बटालियन के जवानों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में नए साल का जश्न मनाया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago