खेल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप! IPL धुरंधरों से सजी इंडिया ‘ए’ टीम का ऐलान, जितेश शर्मा बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को भी मौका

Rising Stars Asia Cup Indian Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है. जितेश फिलहाल भारतीय टीम के साथ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. बीसीसीआई द्वारा घोषित टीम में आईपीएल 2025 में धूम मचाने वाले खिलाड़ियों की भरमार है, जिससे ये टूर्नामेंट काफी रोमांचक हो गया है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए घोषित टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है. नमन धीर आईपीएल में मुंबई किंग्स के लिए खेलते हैं और मध्यक्रम में खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

वैभव सूर्यवंशी भी टीम में शामिल

वैभव सूर्यवंशी ने आरआर के लिए खेलते हुए आईपीएल 2025 में शतक लगाया था और टी20 इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. प्रियांश आर्य पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम के लिए उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है. अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए, नेहल वढ़ेरा ने पंजाब किंग्स के लिए, रमनदीप सिंह ने केकेआर के लिए, आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए और सुयश शर्मा ने आरसीबी के लिए 2025 में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था.

जितेश शर्मा पर रहेगी नजर

टीम के कप्तान जितेश शर्मा भी आरसीबी को 2025 का खिताब दिलाने वाले बड़े चेहरों में से एक रहे थे. आईपीएल स्टार्स से सजी भारत ए टीम की वजह से राइजिंग स्टार्स एशिया कप रोमांचक होने वाला है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट कतर में 14 से 23 नवंबर तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, यूएई और पाकिस्तान को रखा गया है.

ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को दी बधाई

गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, और शेख रशीद को स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम:-

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (वीसी), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

12 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

24 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

29 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

36 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago