Categories: अजब-गजब

NASA दे रहा है यूनिवर्स से बर्थडे गिफ्ट, बस जन्मतिथि डालिए और स्पेस की खूबसूरत तस्वीर पाएं

NASA Birthday Gift: जन्मदिन पर गिफ्ट कौन नहीं चाहता? केक, कार्ड्स, सरप्राइज पार्टी तो आम बात है लेकिन सोचिए अगर NASA खुद आपको स्पेस से एक खास तोहफा दे. जी हां, अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA हर इंसान को उसके जन्मदिन पर यूनिवर्स की एक शानदार फोटो गिफ्ट करती है. ये कोई महंगा प्रोडक्ट नहीं बल्कि हबल स्पेस टेलीस्कोप या जेम्स वेब टेलीस्कोप से ली गई तस्वीर होती है जैसे ब्लैक होल, चमकती गैलेक्सी, नीहारिका या धरती के ऊपर से ली गई कोई अद्भुत झलक.

गिफ्ट की सबसे खास बात

इस गिफ्ट की सबसे खास बात ये है कि ये बिल्कुल फ्री है. बस आपको इसे क्लेम करना आना चाहिए. सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड ने खूब धमाल मचाया है. इंस्टाग्राम के पॉपुलर अकाउंट ने एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें बताया गया कि कैसे कोई भी NASA की वेबसाइट पर जाकर अपनी जन्मतिथि डालकर पर्सनलाइज्ड स्पेस फोटो पा सकता है.

कैसे करें क्लेम?

इसके लिए आपको NASA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और वहां ‘Astronomy Picture of the Day’ (APOD) सेक्शन में अपनी जन्मतिथि (महीना और दिन) डालनी है. इसके बाद सिस्टम आपको बताएगा कि उस दिन कौन-सी स्पेस इमेज कैप्चर हुई थी. उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्मदिन एक जनवरी है तो 2010 में हबल ने ‘The Pillars of Creation’ की फोटो ली थी, जो गैस के विशालकाय कॉलम हैं और नए सितारों का निर्माण करते हैं. आप उस इमेज को हाई-रेजोल्यूशन में डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो उसे प्रिंट करवा लें या वॉलपेपर बना लें.

NASA का क्या कहना है?

NASA का कहना है कि यह गिफ्ट ब्रह्मांड की खूबसूरती को लोगों तक पहुंचाने का तरीका है. हबल के 30 साल से ज्यादा के आर्काइव में हर तारीख के लिए कोई न कोई खास तस्वीर जरूर मिल जाएगी. यह फीचर 1990 से चल रहा है और 2022 से #NASABirthdayGift नाम से इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है.

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी के वायरल वीडियो का सच, क्या सच में उन्होंने कही थी ये बात?

अगर आपको अब तक इसकी जानकारी नहीं थी, तो अब जान गए. अगली बार अपने बर्थडे पर सिर्फ केक नहीं बल्कि यूनिवर्स से भी एक खास तोहफा जरूर लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

3 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

56 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

2 hours ago