तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
I.N.D.I.A गठबंधन (फाइल फोटो)
Congress: लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इसके चलते विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सीट बंटवारे को लेकर भी सहयोगी दलों में बातचीत शुरू हो गई है. कांग्रेस ने सभी पार्टियों के साथ दिल्ली में बैठक करना शुरू कर दिया है. आज बिहार के नेताओं के साथ कांग्रेस की बैठक हुई. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच कल सोमवार को बैठक होने वाली है. इसके जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दी है. दिल्ली में होने वाली बैठक में आप की तरफ से सांसद संदीप पाठक, कैबिनेट मंत्री अतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल होंगे.
बता दें कि कांग्रेस तीन दिनों तक दिल्ली में अपने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन करेगी. सलमान खुर्शीद ने बताया कि सोमवार आप के साथ होने वाली बैठक में सीट शेयरिंग पर बात होगी.
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “अलग-अलग दलों के साथ बैठक जारी रहेगी. हम बैठक में सबसे पहले वहां की सीटों के बारे हमारी समझ रख रहे हैं फिर उनसे उनका आकलन पूछ रहे हैं. बात-चीत बहुत अच्छे से हुई है. अगली बैठक हम कल करेंगे. कल आम आदमी पार्टी के साथ बैठक होगी. सीट बंटवारे पर चारों तरफ अच्छी बातचीत जारी है.” हालांकि यह बैठक बहुत जरुरी होने वाली है, क्योंकि आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. पंजाब में आप ने लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी. वहीं दिल्ली की सीटों पर भी घमासान मचा हुआ है. ऐसे में सीट शेयरिंग पर क्या फैसला होगा. यह देखने वाली बात होगी.
वहीं सीट बंटवारे पर बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि, “पार्टी का जो निर्णय होगा, उसे सबको मानना होगा. पार्टी ने अभी निर्णय नहीं लिया है.”
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…