रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)
T20 World Cup 2024: भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार को अभ्यास मैच में बांग्लादेश पर 60 रन से आसान जीत के बाद कहा कि टी 20 विश्व कप के लिए उनकी बल्लेबाजी लाइन अप अभी तय नहीं हो पाई है. भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगा.
नियमित ओपनर यशस्वी जायसवाल कप्तान के साथ पारी की शुरुआत करने नहीं उतरे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली. सैमसन एक रन बनाकर पारी के दूसरे ओवर में आउट हो गए. ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरे क्योंकि विराट कोहली बल्लेबाजी करने नहीं आये.
14 महीने से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले पंत ने मौके का पूरा फायदा उठाया और 4 छक्के और 4 चौके उड़ाते हुए 32 गेंदों पर 53 रन ठोके और रिटायर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने तेज-तर्रार पारियां खेलते हुए क्रमशः 18 गेंदों पर 31 रन और 23 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाये, जिससे भारत ने 20 ओवर में 182/5 रनों का मजबूत स्कोर बनाया.
19 गेंदों पर 23 रन बनाने वाले कप्तान रोहित ने कहा,”जिस तरह से चीजें हुई हैं उससे मैं खुश हूं, हम जो इस मैच से चाहते थे, वह हमें मिला. परिस्थितियों, नए स्थल, नए मैदान और ड्राप इन पिच से अभ्यस्त होना महत्वपूर्ण था.” पंत को तीसरे नंबर पर उतारने पर रोहित ने कहा कि हम उन्हें मौका देना चाहते थे. हम अभी तक बल्लेबाजी लाइन अप तय नहीं कर पाए हैं. हम सभी खिलाड़ियों को मैदान में समय बिताने का मौका देना चाहते थे.
गेंदबाजी विभाग में, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुरुआती दो विकेट लेकर बांग्लादेश को मैच में बैकफुट पर ला दिया. वह अपने तीन ओवरों में 2-12 के आंकड़े के साथ लौटे, जबकि शिवम दुबे ने भी अपने तीन ओवर के स्पैल में दो विकेट लेकर बांग्लादेश को 20 ओवरों में 122/9 पर रोक दिया.
रोहित ने तेज गेंदबाज अर्शदीप के प्रयास की सराहना की और टूर्नामेंट के लिए उनका समर्थन किया. रोहित ने कहा, “उसने हमें दिखाया है कि उसके पास अग्रिम और अंतिम स्तर पर भी कौशल है, उसके पास बहुत अच्छा कौशल सेट है. हमारे पास यहां अच्छे 15 खिलाड़ी हैं, बस परिस्थितियों को समझने और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की जरूरत है.”
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: शुरू हो गया क्रिकेट का महाकुंभ, देखें सभी मैचों का शेड्यूल
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…