खेल

T20 World Cup 2024 Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूके हिटमैन

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Record And Stats: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में शानदार फॉर्म में हैं. भारतीय टीम जब-जब मैच में फंसी हुई दिखी है, तब-तब रोहित ने टीम को उबारा है. सबसे खास बात ये है कि रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के दौरान किसी भी तरह के रिकॉर्ड की परवाह किए बिना तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. हालांकि, फाइनल मैच में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कपर पाए और मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए. आइए जानते हैं वेस्टइंडीजऔर यूएसए की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का अब तक का सफर कैसा रहा है.

रोहित शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब तक खेले गए 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.97 का रहा है. फाइनल मैच में रोहित शर्मा के पास किसी भी टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का शानदार मौका था लेकिन रोहित शर्मा ये मौका गंवा बैठे. किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के नाम है. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सर्वाधिक 319 रन बनाए थे. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी विराट कोहली ने सर्वाधिक 296 रन बनाए थे. ऐसे में अगर आज रोहित शर्मा का बल्ला चलता है तो एक बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है. विराट कोहली का बल्ला मौजूदा वर्ल्ड कप में खामोश रहा है. वह अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में आज होने वाले फाइनल मुकाबले में फैंस को उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा का सफर

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद हिटमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन बनाए थे. वहीं अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 3 रन बनाए थे. ये तीनों मैच यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इसके बाद वर्ल्ड कप सुपर-8 में अफागनिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 8 रनों की पारी खेली थी. जबकि, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 23 रन बनाए थे. सुपर-8 के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी और सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित के बल्ले से 57 रन निकले थे. ऐसे में आज होने वाले मैच में उनसे फिर से एक बड़ी पारी की फैंस को उम्मदी होगी.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Record And Stats: रोहित शर्मा इतने रन बनाते ही रचेंगे इतिहास! तोड़ेंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह का नया फॉर्मूला, क्या पार्टी के बिखरे कुनबे को एकजुट कर पाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष?

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी हलचल कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-2 लागू: जानिए अब क्या-क्या बदलेगा?

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया…

8 minutes ago

‘असली संसद में कभी पीएम नहीं बन पाएंगे राहुल गांधी’, हैदराबाद में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah Target Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पदयात्रा के…

10 minutes ago

2 नवंबर 1834: जब 36 भारतीय मजदूरों ने मॉरीशस की धरती पर रखा पहला कदम, शुरू हुई गिरमिटिया इतिहास की एक नई कहानी

1834 में 36 भारतीय मजदूरों ने 'एटलस' जहाज से मॉरीशस पहुंचकर गिरमिटिया प्रवास के एक…

46 minutes ago

जेफरी सैक्स ने की अदाणी समूह की तारीफ, कहा- भारत के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका

विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी…

55 minutes ago

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

1 hour ago