खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने ऋतुराज गायकवाड़, तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वह मात्र दस रन बनाकर आउट हो गए. इस छोटी पारी में गायकवाड़ ने दो चौके जड़े और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऋतुराज गायकवाड़ अब एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं.

गायकवाड़ ने तोड़ा गप्टिल का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 10 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में खेले गए अपने पांच मुकाबले में 223 रन बनाए और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया. अब गप्टिल दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस सूची में तीसरे स्थान पर 199 रन के साथ विराट कोहली काबिज है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं! जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम में कंगारू टीम का कैसा रहा है रिकॉर्ड

ऋतुराज ने की ईशान किशन की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पांच मैच में कुल 21 चौके लगाए और ईशान किशन की बराबरी कर ली. इससे पहले भारत की ओर से किसी भी द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम पर दर्ज था. ईशान ने साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 सीरीज में 21 चौके जड़े थे.

ये भी पढ़ें- IPL 2025 में ऋषभ पंत CSK में ले सकते हैं धोनी की जगह, पूर्व भारतीय क्रिकेट का बड़ा दावा

एक टी20 सीरीज में भारत के लिए सर्वाधित चौके

ऋतुराज गायकवाड़ के नाम द्विपक्षीय श्रृंखला के एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सर्वाधित चौके जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 21 चौके लगाए. इतने ही चौके जड़ने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम भी दर्ज है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में ये कारनामा किया था. वहीं तीसरे नंबर पर 20 चौके के साथ विराट कोहली का नाम है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ये उपलब्धि हासिल की थी. वहीं श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के नाम भी 20-20 चौके दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

2 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

28 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

38 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

47 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

56 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

57 minutes ago