देश

Telangana Results: राजनीति की पिच पर क्रिकेटर अजहरुद्दीन आउट, जिस राज्य में कांग्रेस को मिली जीत, वहीं हो गए बोल्ड

Telangana Results: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. यहां कांग्रेस ने केसीआर की पार्टी बीआरएस को कड़ी शिकस्त दे दी है. पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है. हालांकि चुनाव में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की हार हो गई है. उन्होंंने कांग्रेस के टिकट पर जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था. उनको बीआरएस के उम्मीदवार मगंती गोपीनाथ ने हरा दिया है. इस बार तेलंगाना के चुनाव के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल बीआरएस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

केसीआर को प्रदेश में लगातार दो बार से सरकार बना रहे थे. हालांकि इस बार कांग्रेस ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया है. हार के बाद सीएम केसीआर ने इस्तीफा सौंप दिया है.

बीजेपी उम्मीदवार की 36 हजार वोटों से हार

जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन का मुकाबला बीजेपी के लंकाला दीपक रेड्डी और बीआरएस मगंती गोपीनाथ के साथ था. बीजेपी के इस उम्मीदवार को यहां 36 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा. प्रदेश में बीजेपी ने केवल आठ सीटें जीती हैं. उनके एक प्रत्याशी ने कमाल कर दिखाया है. उम्मीदवार कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने उलटफेर करते हुए कामारेड्डी सीट पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और वर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) को पटखनी दे दी.

EVM मशीन में खराबी का लगाया आरोप

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम मशीन के पर फोड़ दिया है. उन्होंने ईवीएम मशीन में खराबी करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने फिर से जुबली हिल्स पर चुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में करीब 25 मशीनें खराब हो गई. जबकि 13 मशीनों की सील ही नहीं खुली।

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

8 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

16 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

25 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

26 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

33 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

1 hour ago