देश

Rajasthan Election: BJP की आंधी के बीच 8 निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीता चुनाव, 4 बागियों के प्रदर्शन ने चौंकाया, बड़े दलों की हार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है. कांग्रेस से 2 राज्‍यों में सरकार छिन गई. विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्‍वीर 3 दिसंबर की रात 9 बजे तक साफ हुई. राजस्थान की 199 सीटों में से 115 सीटें भाजपा ने जीतीं. कांग्रेस की सीटें 69 ही रह गईं. वहीं, 15 सीटें अन्‍य उम्‍मीदवारों ने जीतीं. इन 15 अन्‍य उम्‍मीदवारों में से 8 निर्दलीय प्रत्‍याशी हैं.

यह बात चौंकाने वाली है कि राजस्थान में निर्दलीय चुनाव जीतने वालों में चार भाजपा के बागी हैं, जिन्‍होंने कांग्रेस और भाजपा दोनेां दलों के क्षत्रपों के आगे खुद को साबित कर दिखाया. प्रत्‍याशी रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) ऐसा ही एक नाम हैं, जिन्‍होंने शिव विधानसभा से चुनाव जीता है. रविंद्र सिंह भाटी की जीत की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. उनके एक समर्थक ने ट्वीट किया- “आपने अकेले चुनाव जीता ही नहीं है. अकेले दो बड़ी पार्टियों को हराया है, एक केंद्र की सत्ता की, एक राज्य की. पूरी जनता को साथ लेकर चलना, सभी जातियों, धर्मों, समुदायों को अपनाना. न्याय करना. उम्मीद है आप नौजवानों में जनता का भरोसा बढ़ाएँगे.”

फतेह खान को 3300 वोटों से हराकर जीते रविंद्र भाटी

बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं. रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय प्रत्याशी फतेह खान को 3300 वोटों से हराया है. चौंकाने वाली बात ये भी रही कि यहां कांग्रेस के अमीन खान और भाजपा के स्वरूप सिंह खारा चौथे नंबर पर रहे. आपको बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उन्‍हें टिकट नहीं मिला था. ऐसे में वह निर्दलीय ही सियासी रण में कूद पड़े. फिर उन्‍होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों को मात दे दी.

यह भी पढ़िए: “समाज को जातियों में बांटने की खूब कोशिश हुई, लेकिन…”, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के बाद PM Modi का कांग्रेस पर वार

यूनुस खान और चंद्रभान आक्या के आगे भी बड़े दल पिछड़े

रविंद्र सिंह भाटी के अलावा राजस्थान की डीडवाना विधानसभा सीट से यूनुस खान चुनाव जीते हैं. उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. चित्तौड़गढ़ में चंद्रभान आक्या 6823 वोटों से जीते हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को हराया. बता दें कि चंद्रभान पहले भाजपा में थे. इसी प्रकार, राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से डॉ. ऋतू बनावत जीती हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

18 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

25 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

41 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

51 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

1 hour ago