देश

‘दुनिया की ब्रॉडबैंड राजधानी बनेगा भारत’, आकाश अंबानी ने दिखाई सुनहरे डिजिटल भविष्य की झलक

India Mobile Congress: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट में भारत के डिजिटल भविष्य को लेकर बड़ा रोडमैप रखा है. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे महज साल भर से भी कम समय में रिलायंस ने पूरे देश में रिलायंस जियो का नेटवर्क विकसित किया है. आकाश अंबानी ने कहा है कि भारत के सभी 22 सर्किल्स में करीब 10 लाख से ज्यादा 5G के सेल्स लगाए जा चुके हैं.आकाश अंबानी ने दावा किया है कि देश की 5G क्रांति में सबसे बड़ा योगदान जियो का ही है और देश की कुल 5G क्षमता में जियो की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत तक है.

इतना ही नहीं, आकाश अंबानी ने बताया है कि रिलायंस जियो ने हर 10 सेकेंड प्रति सेल की दर से पिछले साल भर में करीब 10 लाख 5G सेल देश भर में लगाए हैं, जिसके चलते भारत में 5जी कनेक्टिविटी में इजाफा करने में जियो सबसे आगे रहा है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस आकाश अंबानी ने कहा कि IMC के सभी युवा डिजिटल उद्यमियों, युवा डिजिटल इनोवेटर्स और युवा डिजिटल स्टार्ट-अप की ओर से, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम भारत के अमृत काल के दौरान इस सपने को साकार करने के लिए जीतोड़ प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- UP के SDM ने राज्यपाल आनंदीबेन को कोर्ट में हाजिर होने के लिए भेजा समन, सचिवालय ने लिया ये एक्शन

पीएम मोदी से किया बड़ा वादा

आकाश अंबानी ने दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का जिक्र करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री से वादा करते हैं कि हम प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए एक डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे, जो प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी की ताकत से भारत को दुनिया में सबसे समृद्ध, तकनीकी रूप से उन्नत, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करेगी.

यह भी पढ़ें-PM मोदी ने रघुराज मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- मेरा सौभाग्य है मुझे प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला

भारत बनेगा ब्रॉडबैंड की वैश्विक राजधानी

भारत की इंटरनेट कनेक्टिविटी के भविष्य को लेकर आकाश अंबानी ने कहा है कि हमने 5जी के बुनियादी ढांचे को जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर जैसी हमारी फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड की सेवाओं के जरिए मजबूत किया है. आकाश अंबानी का दावा है कि अब जियो 20 करोड़ से अधिक अनकनेक्टेड घरों को भी 5जी एक्सेस करने की क्षमता रखता है. ऐसे में आने वाले समय में भारत दुनिया की ब्रॉडबैंड नेटवर्क की राजधानी के रूप में भी सामने आ सकता है. उनका मानना है कि इस पूरी इंटरनेट क्रांति में जियो की सबसे अहम भूमिका होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

47 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

2 hours ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago