खेल

Arjun Tendulkar: क्या भारतीय क्रिकेट को मिलेगा Sachin 2.O? जानिए तेंदुलकर ने अर्जुन को लेकर क्या कहा

Sachin Tendulkar on Arjun Tendulkar: क्रिकेट की बात हो और सचिन तेंदुलकर का जिक्र ना हो.., तो बहुत कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है. खासकर भारतीय क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर का नाम बड़ा ही खास है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए बुधवार (14 दिसंबर) का दिन बेहद खास रहा. क्योंकि जिन्दगी की राह में उनके बाद अब उनका बेटा इतिहास दोहराने चला है.

पिता के नक्शे कदम पर चले अर्जुन

अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने भी रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा. एक पिता के तौर पर सचिन के लिए अपने बेटे की ये कामयाबी यादगार है. हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान जब सचिन से उनके बेटे के शतक के बारे में पूछा गया तो उन्हें अपने पिता की याद आ गई. उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर किया. जिसे हर कोई सुनना चाहेगा. सवाल के जवाब में सचिन ने पहले कहा कि मुझे अच्छा लगा कि आपने ये सवाल किया. यह मेरे लिए गर्व की ही बात है, क्योंकि हर पिता चाहता है कि उसे अपने बच्चों के काम से पहचाना जाए.

ये भी पढ़ें: IND VS BAN: क्या फॉलोऑन से बच पाएगी बांग्लादेश? 22 महीने बाद टीम में मौका, अब कुलदीप यादव ने मचाया कोहराम!

सचिन को याद आई उनके पिता की बात

उसके बाद उन्होंने एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया, ‘मुझे आज भी याद है जब मेरे क्रिकेट के शुरुआती दिन थे उस समय किसी ने मेरे पिता को ‘सचिन के पिता’ कहकर बुलाया था. तब मेरे पिता के दोस्त ने उनसे पूछा था कि आपको कैसा लग रहा है? मेरे पिता ने उनसे कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे गौरवान्वित करने वाला पल है. हर एक पिता चाहता है कि वह अपने बच्चे के काम से पहचाना जाए.’

डेब्यू में अर्जुन ने जड़ा शतक

घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम के साथ जुड़ने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शानदार जड़ा. इस पारी के बाद अर्जुन ने एक बड़ा बयान दिया. बता दें, इस खिलाड़ी ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह रणजी डेब्यू में शतक बनाया. सचिन तेंदुलकर ने भी 34 साल पहले शतक के साथ अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत की थी.

क्या भारतीय क्रिकेट को मिलेगा Sachin 2.O?

23 साल के अर्जुन तेंदुलकर को अब तक खेलने के बहुत कम मौके मिले. हाल ही में उन्होंने मुंबई की टीम को छोड़कर गोवा का दामन थामा और डेब्यू मैच में हगी कमाल कर दिया. उनकी ये पारी उन्हें आईपीएल के अगले सीजन में भी डेब्यू का मौका दे सकती है. जिसका वो और सचिन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अर्जुन के पिता का योगदान भारतीय क्रिकेट में बहुत खास है. इसलिए उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है. ऐसे में अगर अर्जुन अपनी काबिलियत इसी तरह साबित करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब वो देश के लिए खेलें.

बता दें, अर्जुन ने डेब्यू रणजी ट्रॉफी मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़ने से पहले योगराज सिंह से भी ट्रेंनिंग ली थी. इस शतक के बाद योगराज ने उन्हें मेसेज किया कि लिखकर रख लो तुम एक दिन महान ऑलराउंडर बनोगे…

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago