खेल

Sammy-Jo Johnson: इस महिला क्रिकेटर को ट्रक चलाना है बेहद पसंद, बिग बैश लीग में है शानदार रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में एक से बड़े एक महान खिलाड़ी हुए हैं. जिन्होने अपनी क्रिकेट की जिंदगी से अलग भी बहुत कुछ हासिल किया है, हमें आज आपको एक महिला खिलाड़ी के बारे में बताएंगे. जो क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने दूसरे काम को भी करती हैं. इस महिला खिलाड़ी का नाम है सैमी जो जॉनसन (Sammy-Jo Johnson) जो ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलती हैं. हालांकि अभी तक इन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपना डेब्यू नहीं किया है. लेकिन ये वह बहुत-सी महत्वपूर्ण घरेलू टीमों के लिए खेलती हैं. हाल ही में महिला बिग बैश लीग (WBBL) में सिडनी थंडर के लिए खेली रही हैं.

सैमी का ट्रक ड्राइविंग से प्यार

क्रिकेट खेलने के अलवा सैमी-जो-जॉनसन ट्रक चलाना बहुत पसंद है. वो क्रिकेट खेलने के साथ-साथ एक ट्रक चलाने वाली कंपनी में काम भी करती हैं. इसके साथ ही वो दूसरी महिलाओं को भी इस पेशे को अपनाने के लिए कहती हैं. सैमी जो ट्रक ड्राइविंग का पूरा मजा लेती है और दूसरी महिलाओं को भी इसके लिए प्ररित करती हैं. उन्होने 10 न्यू फर्स्ट के हवाले से कहा कि जरूरत पड़ने पर मैं बस ब्रेक को छू सकती थी, लेकिन यह मूल रूप से स्टियरिंग व्हील पर हाथों को रखकर बैठना है. बस पकड़ कर रखना है और उम्मीद कर रही हूं कि मैंने इसे सीधा कर दिया है.

महिलाओं को करती हैं प्रेरित

सैमी-जो जॉनसन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखती हैं, ‘यह कुछ ऐसा है जो मुझे क्रिकेट से इतर व्यस्त रखता है. उम्मीद है कि कुछ और महिलाएं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कदम रखेंगी और इसे आजमाएंगी. ओल्ड ब्वॉयज भी मुझे ट्रक चलाता देखकर उत्साहित हो जाएंगे. मुझे क्रिकेट से बाहर की चीजों को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट और सिडनी थंडर को धन्यवाद.’

महिला बिग बैश लीग में कैसा रहा प्रदर्शन

ऑलराउंडर सैमी-जो-जॉनसन ने महिला बिग बैश लीग (WBBL) में सिडनी थंडर के लिए खेली थी. बता दें कि इस टूर्नामेंट में थंडर की टीम कुछ खास नहीं कर पाई थीं. थंडर 14 मैचों में केवल एक जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे रहा. जॉनसन ने 134 रन बनाकर नौ विकेट चटकाए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

2 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

2 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

2 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

3 hours ago