CSK vs DC IPL 2026
CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ जीत के लिए 213 रन का टारगेट रखा है. सीएसके को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन की शतकीय पारी और आयुष म्हात्रे का अर्धशतक अहम रहा.
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए. इस टीम को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 62 रन की साझेदारी की.
गायकवाड़ ने 18 गेंदों में 1 चौके के साथ 15 रन की पारी खेली. इसके बाद संजू ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रन जुटाते हुए टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचा दिया. म्हात्रे 36 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 59 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुए. इसके बाद संजू ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक रहा.
संजू ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 37 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. संजू 56 गेंदों में 4 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दुबे ने 10 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ नाबाद 20 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एकमात्र सफलता कप्तान अक्षर पटेल को मिली, जिन्होंने 4 ओवरों में 39 रन देकर 1 विकेट निकाला.
दिल्ली कैपिटल्स 3 में से 2 मैच जीतकर चौथे पायदान पर मौजूद है, जबकि सीएसके शुरुआती तीनों मैच गंवाकर सबसे अंतिम स्थान पर है.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: बड़े-बड़े दिग्गज फेल, पर ये 4 युवा पास! 15 साल के सूर्यवंशी से लेकर रिजवी तक, देखें रन मशीनों का जलवा
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत, खलील अहमद.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…