IPL 2026 Young Batsmen
IPL 2026 Young Batsmen: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें कई युवा बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया है. आइए ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.
वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 की 4 पारियों में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई है.
सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली. इसके बाद गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 31 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 78 रन की पारी खेली.

RR के नए रॉयल्स ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल: राजस्थान रॉयल्स के 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस सीजन 4 मुकाबलों में 58.66 की औसत के साथ कुल 176 रन बनाए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 81 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी भी शामिल रही. इससे पहले जुरेल गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 75 रन की पारी खेल चुके थे.
दिल्ली का नया सितारा
समीर रिजवी: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 22 वर्षीय रिजवी ने इस सीजन 3 मुकाबलों में 80 की औसत के साथ 160 रन बनाए हैं. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध नाबाद 70 रन बनाए, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की पारी खेली. इन दोनों ही पारियों के साथ रिजवी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. दोनों मुकाबलों में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
KKR के नए नाइट्स हैं रघुवंशी
अंगकृष रघुवंशी: दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के शुरुआती 4 मुकाबलों में 51.66 की औसत के साथ 155 रन बनाए हैं. केकेआर के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 रन की पारी खेली, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 52 रन बनाए.
पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में रघुवंशी को सिर्फ 7 बॉल खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध 45 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारियां केकेआर के काम नहीं आ सकीं.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
