शिवम दुबे
India vs Afghanistan Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी. शिवम दुबे ने पहले मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपनी टीम को योगदान दिया था. अब दूसरा मुकाबला रविवार 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच से पहले शिवम दुबे ने प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्लेइंग इलेवन को लेकर कई राज खोले हैं.
मैच से पहले टीम के कप्तान या हेड कोच प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन शनिवार को ऑलराउंडर शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने प्लेइंग इलेवन से लेकर पिच तक, कई विषयों पर चर्चा की. उन्होंने दूसरे टी20 के प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा संकेत दिया है. शिवम दुबे ने साफ कर दिया है कि अगले मैच में किसी एक खिलाड़ी का पत्ता कटना तय है. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी के सवाल पर शिवम दुबे ने कहा कि कोहली टीम में लौट आए हैं. अगर वह टीम में हैं, इसका मतलब साफ है कि वह दूसरे टी20 मैच में खेलते हुए जरूर दिखेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली 14 महीने बाद T20I खेलने के लिए उतरेंगे, नोवाक जोकोविच ने की तारीफ
शिवम दुबे से सवाल किया गया कि अगर विराट कोहली खेलते हैं तो टीम से किस खिलाड़ी का पत्ता कटेगा? इस सवाल के जवाब में शिवम दुबे ने कहा कि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि किसे बाहर किया जाएगा, लेकिन किसी का बाहर जाना तय है. बता दें कि पहले टी20 मैच में ओपनर शुभमन गिल और तिलक वर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका था. ऐसे में इन्ही दोनों खिलाड़ियों में से किसी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ज्यादा संभावना है कि तिलक वर्मा को ही कोहली के टीम में आने के बाद बाहर किया जाएगा. इसके अलावा रवि बिश्नोई की जगह पर कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया जा सकता है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…