डेविड टीगर
David Tigger: साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी अंडर-19 टीम के कप्तान डेविड टीगर को कप्तानी से हटा दिया है. बोर्ड ने यह फैसला अंडर-19 वर्ल्ड कप से एक सप्ताह पहले लिया है. टीगर ने फिलिस्तीन के साथ चल रहे युद्ध में इजरायली सैनिकों के समर्थन में कमेंट किया था. इसी वजह से बोर्ड ने उनकी सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अनुसार अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीगर के साथ दर्शन हिंसा न करें, इसलिए यह फैसला लिया है. वह एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे. फिलहाल नए कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की गई है.
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा कि बोर्ड को वर्ल्ड कप के संबंध में नियमित सुरक्षा और जोखिम से जुड़े सभी तरह के अपडेट मिलते रहे हैं. हमें सलाह दी गई है कि टूर्नामेंट के दौरान मैच वाले जगह पर गाजा में युद्ध से संबंधित विरोध प्रदर्शन की आशंका हो सकती है. बोर्ड ने कहा कि हमें सलाह दी गई है कि प्रदर्शन करने वाले साउथ अफ्रीका अंडर-19 कप्तान, डेविड टीगर को भी निशाना बना सकती है. बोर्ड ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप में शामिल सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका की है. ऐसे में हमें सलाह मानकर टीगर की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली 14 महीने बाद T20I खेलने के लिए उतरेंगे, नोवाक जोकोविच ने की तारीफ
बता दें कि साउथ अफ्रीका के अंडर-19 टीम के कप्तान टीगर की नियुक्ति के संबंध में पहले ही प्रदर्शन हो चुका है. साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान फीलिस्तीन समर्थकों के एक गुट ने न्यूलैंड्स में धरना दिया था. उसके बाद पुलिस ने एस्कोर्ड कर दिया. वहीं मैच के दौरान प्रसंशकों की एक टोली फिलिस्तीनी झंडे के साथ नॉर्थ स्टैंड में बैठा रहा. बता दें कि 19 वर्षीय डेविड टीगर का जन्म साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ है. वे यहूदी हैं. फिलहाल नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ है. जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…