-भारत एक्सप्रेस
Photo- Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)/ Instagram
PAK vs ENG Test: पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज होएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपनी टीम के प्रदर्शन और मानसिकता से नाराज हैं. दरअसल, पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम ने पहले ही टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तान को बुरी तरह धो दिया है. मुकाबले में पहले 4 दिन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी. लेकिन आखिरी दिन पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए. बता दें कि इस हार के बाद रावलपिंडी की पिच की भी काफी आलोचना हो रही है. वहीं शोएब अख्तक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पीसीबी चीफ को जमकर खरी खोटी सुनाई है.
PCB बेहतर पिच क्यों नहीं बना रही?
शोएब अख्तर ने कहा कि पीसीबी चीफ रमीज राजा खुद कह रहे हैं हि हमें एक अच्छा विकेट बनाना चाहिए था और इंग्लैंड की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की. अख्तर ने कहा कि ओ भाईजी चेयरमैन आप हैं. बेहतर पिच बनाने का अधिकार आपके पास है.
ये भी पढ़ें: VIDEO IND vs BAN: केएल राहुल बने सुपरमैन, विकेट के पीछे लपका हैरतअंगेज कैच
इंग्लिश टीम की तारीफ में पढ़े कसीदे
अपने यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने जहां पाकिस्तानी टीम और बोर्ड पर जमकर निशाना साधा. वहीं अच्छा खेलने वाली इंग्लिश टीम की भी तारीफ की. अख्तर ने कहा, इंग्लैंड ने बढ़िया क्रिकेट खेली इसलिए वो जीते. दोनों टीमों की मानसिकता में काफी अंतर है. अख्तर तो इंग्लिश बल्लेबाजी के फैन हो गए थे. उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड ने खराब तबीयत में तो पाकिस्तान का ये हाल कर दिया, सही होते तो क्या करते. इतना ही नहीं उन्होंने इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम की भी तारीफ की. बता दें कि पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है. दूसरा मैच 9 दिसंबर को मुल्तान में खेला जाएगा.
मैच रिपोर्ट
इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए, जिसके बाद पाकिस्तान ने 579 रन बनाए. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 264 रन पर पारी घोषित की. अब पाकिस्तान के सामने 342 रन का लक्ष्य था. मगर मेजबान टीम इस टोटल को बनाने में सफल नहीं रही और 268 रन पर ही ऑल आउट हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…