खेल

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच टीम से जुड़ा युवा खिलाड़ी, अगेल मैच में मिलेगा मौका!

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज की. पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद एक स्टार खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ गया है. ये खिलाड़ी सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम का हिस्सा था, लेकिन तय समय तक अपनी टीम से नहीं जुड़ सका था.

इंग्लैंड टीम से जुड़े शोएब बशीर

इंग्लैंड टीम के युवा खिलाड़ी शोएब बशीर सीरीज के लिए अपनी टीम के साथ भारत नहीं आए थे. उन्हें भारत का वीजा नहीं मिला था, जिसके चलते वह इंग्लैंड वापस लौट गए थे. इसी वजह से वह हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, पिछले दिनों उन्हें भारत का वीजा मिल गया था. जिसके बाद वह भारत आ गए हैं और अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं.

पाकिस्तानी मूल के हैं शोएब बशीर

20 साल के युवा क्रिकेटर शोएब बशीर पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. वह काउंटी क्रिकेट क्लब सोमरसेट के लिए खेलते हैं. उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. शोएब का जन्म इंग्लैंड में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता पाकिस्तान मूल के हैं. घरेलू क्रिकेट में शोएब बशीर ने शानदार प्रदर्शन किया है, माना जा रहा है कि सीरीज के अगले मैच में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है. 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 2-6 फरवरी के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता, दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम, तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची, 5वां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला.

टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेन लॉरेंस, शोएब बशीर, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले, गस एटकिंसन, जैक लीज, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड.

ये भी पढ़ें-IND vs ENG: भारतीय सरजमीं पर 12 साल बाद विदेशी टीम ने किया यह कारनामा, ओली पोप के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- India vs England 1st Test: हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हराया, टॉम हार्टले ने दूसरी इनिंग में चटकाए 7 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago