शनि देव होंगे कुंभ राशि में अस्त.
Shani Ast in Aquarius: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह और नक्षत्रों का एक से दूसरी राशि में आना-जाना लगा रहता है. यानी एक निश्चित समय अंतराल के लिए ग्रह राशि परिवर्तन करता है. ग्रहों का अस्त और उदय भी होता है. आमतौर पर ग्रहों का अस्त होना अशुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव अस्त होने वाले हैं. शनि देव 17 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे. शनि देव अस्त अवस्था में 25 अगस्त तक रहेंगे. शनि देव कुंभ राशि के स्वामी भी माने जाते हैं. ऐसे में शनि का अपनी ही राशि में अस्त होना 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. शनि का अस्त होना मेष, वृषभ और कन्या राशि पर क्या प्रभाव डालेगा? जानिए.
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, शनि का अस्त होना मेष राशि के अच्छा नहीं है. शनि जब अस्त होंगे तो मेष राशि से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है. बिजनेस या नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी न किसी वजह से काम बिगड़ सकता है. न्याय से जुड़े कार्यों में रुकावटें आएंगी. जॉब में कार्यस्थल पर विवाद खड़ा हो सकता है.
वैसे लोग जो बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें धन का नुकसान हो सकता है. पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव नजर आएगा. नौकरी में कार्यस्थल पर भी साथियों से विवाद की स्थिति बनेगी. शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर के साथ बनाकर चलाना होगा.
ये भी पढ़ें: सकट चौथ पर कैसे खुश होंगे गणपति? जानें शुभ मुहूर्त और खास उपाय
शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से कष्ट बढ़ेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान बेहद सतर्क रहना होगा. बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में बेवजह टेंशन रहेगा. आर्थिक नुकसान की वजह से मन अशांत रहेगा.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…