खेल

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Shoaib Malik News Record In T20 Cricket: शनिवार, 20 जनवरी की सुबह से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की तीसरी शादी चर्चा में है. पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होकर पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली. पूरे दिन उनकी शादी और सानिया से उनका तलाक की बातें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. उसी दिन शाम होते-होते शोएब मलिक ने क्रिकेट के मैदान में एक बड़ी उपलब्धी हासिल कर ली. तीसरी शादी के बाद शोएब ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया.

शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक शनिवार की सुबह अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सबको हैरान कर दिया. वहीं दोपहर में वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखे. यहां उन्हेंने अपनी टीम फॉर्च्यून बारिशल के लिए उपयोगी योगदान दिया. इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट में बड़ी उपलब्धी हासिल कर ली. इस मैच में पहले उनके नाम टी20 क्रिकेट में 12993 रन दर्ज थे. इस मैच में उन्होंने 17 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में 13000 रन का आंकड़ा पार कर लिया. वह वर्ल्ड के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन बनाए हैं. इस सूची में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं. गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 14562 रन दर्ज है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी, इस अभिनेत्री को बनाया जीवनसाथी

ये भी पढ़ें- ‘सानिया के साथ ऐसा करते हुए जरा भी…’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शोएब मलिक को लताड़ा

चर्चा में हैं शोएब मलिक

शोएब मलिक ने सना जावेद से तीसरी शादी रजा ली है. इससे पहले उन्होंने आयशा सिद्दीकी और सानिया मिर्जा से शादी की थी. आयशा से उन्होंने साल 2010में तलाक लिया लेकिर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी. अब उन्होंने सानिया से अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘खुला’ के जरिए उन्होंने शोएब से अलग होने का फैसला किया. पिछले एक-डेढ़ साल से दोनों के अलग होने की खबर आ रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago