खेल

“क्या हम छोड़ दें पहलवानी?” एशियन गेम्स में Vinesh Phogat की डायरेक्ट एंट्री पर Antim Panghal का छलका दर्द

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की एडहॉक कमेटी ने महिला पहलवान विनेश फोगाट और रेसलर बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों में सीधे एंट्री देने का निर्णय लिया है. अब कमेटी के इस फैसले पर कई खिलाड़ियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि अब वे कमेटी के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे. हरियाणा की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने विनेश फोगाल को दी जाने वाली छूट पर सवाल उठाया और कहा कि हमें यह जानना है कि उन्हें किस बेस पर भेजा जा रहा है?

विनेश फोगट को WFI के तदर्थ पैनल द्वारा 2023 एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश दिए जाने पर महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कहा, “एशियाई खेलों में विनेश फोगाट को सीधे भेजा जा रहा है. उन्होंने एक साल से कोई अभ्यास नहीं किया है. मैंने 2022 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. एशियाई खेलों में जाने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप लड़ेंगे और जो वहां जीतेगा वही ओलंपिक में जाएगा तो हमारी मेहनत का क्या होगा. हमें यह जानना है कि उन्हें किस बेस पर भेजा जा रहा है?”

अंतिम पंघाल का कहना है कि वह भी 53 किलो भार वर्ग में खेलती हैं लेकिन कमेटी विनेश फोगाट को सीधे भेज रही है जबकि पिछले एक साल में उनकी कोई भी उपलब्धि नहीं है. महिला पहलवान ने कहा कि क्या हम पहलवानी छोड़ दें.

ये भी पढ़ें: धोनी के गैराज में है शोरूम से ज्यादा बाइक, ‘बाइक कलेक्शन’ देख हैरान हुए दिग्गज खिलाड़ी, VIDEO हुआ वायरल

कालीरमन बोले- जाएंगे कोर्ट

इसी तरह बजरंग पुनिया को भी 2023 एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश दिए जाने पर पहलवान विशाल कालीरमन ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील करेंगे. कालीरमन ने कहा, “मैं 65 किग्रा से कम वर्ग में खेलता हूं और एशियाई खेलों के लिए बजरंग पुनिया को बिना किसी ट्रायल के सीधे प्रवेश दिया गया है. वे एक साल से धरना दे रहे थे, जबकि हम अभ्यास कर रहे थे. कम से कम ट्रायल तो होना ही चाहिए नहीं तो हम कोर्ट जाने को तैयार हैं. हम कोर्ट में अपील करेंगे. हम 15 साल से अभ्यास कर रहे हैं…अगर बजरंग पुनिया इनकार करते हैं कि वह एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगे तभी किसी और को मौका मिलेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago