खेल

IND vs SA: पहला वनडे खेलने के बाद सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज, क्या है वजह?

India vs South Africa: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. अब मंगलवार 19 दिसंबर को दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले पहला वनडे में अर्धशतक जड़ने वाले स्टार खिलाड़ी वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गये हैं.

वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

पहला वनडे में शानदार पारी खेलने के बाद भी श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर होना पड़ा है. अब क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर पहले मैच में बेहतरीन पारी खेलने के बाद भी अय्यर बाकी दो मैचों से कैसे बाहर हो गए. हालांकि, उनके वनडे सीरीज से बाहर होने की वजह सामने आ चुकी है.

टेस्ट सीरीज के लिए लिया आराम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है. वनडे सीरीज खत्म होते ही टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. जिसका पहला मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और मैच से पहले आराम को लेकर उन्होंने आराम लिया है.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज पर लगा टी20 लीग खेलने पर बैन, टीम की बढ़ी मुश्किलें

वनडे वर्ल्ड कप के बाद से लगातार खेल रहे हैं अय्यर

श्रेयस अय्यर अगर पूरी वनडे सीरीज खेलते तो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए उन्हें उनता समय नहीं मिल पाता, इसको लेकर श्रेयस अय्यर ने अगले दोनों वनडे मैच से दूर होने का फैसला किया है. ताकि टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए उन्हें थोड़ा ज्यादा समय मिल सके. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद से श्रेयस अय्यर लगातार खेल रहे हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

2 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

6 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

33 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

47 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago