देश

PM Modi Visit UP: CM योगी बोले- “अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार खत्म, PM मोदी ने दी नई पहचान…”

PM Modi Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं. यहां उन्होंने सोमवार को स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी दौरे पर पहुंचे. इस मौके पर सीएम योगी ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के हाथों मंदिर का उद्घाटन हो रहा है.

सीएम योगी बोले— भाइयों..बहनों… पीएम मोदी ने भारत के विकास के लिए गति दी है. उन्होंने देश की विरासतों को भी सजाया-संवारा है. प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामलला के मंदिर का उद्घाटन भी होने वाला है. वहां 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के दूसरे दिन स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन देते हुए कहा कि, ‘स्वर्वेद महामंदिर धाम’ सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की पुण्य स्मृतियों को समर्पित है. सौ वर्ष पहले उन्होंने विहंगम योग की जिस साधना के लिए संत समाज की स्थापना की थी. शताब्दी वर्ष का ये कार्यक्रम विहंगम योग से संत समाज का प्रारंभ हुआ है और इससे सुखद अनुभूति और क्या हो सकती है कि दुनिया के सबसे लोक प्रिय नेता जिन्होंने भारत को सर्वांगीण विकास की एक नई गति दी है, एक नई पहचान दी है. इसी के साथ सीएम आगे बोले कि, भारत की विरासत पर दुनिया गौरव की अनुभूति कर सके, इसका एहसास कराया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर का लोकार्पण हुआ है.

ये भी पढ़ें- PM Modi in Kashi: प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी 19 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

सीएम योगी ने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कहा कि, अध्यात्मिक जगत में शून्य शिखर पर स्वयं प्रवेश किया था. कुंभ की इस महान परंपरा को चाहे वो दुनिया की मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता देना हो या फिर उत्तराखंड में केदारपुरी के पुनःनिर्माण का कार्य हो या उज्जैन महाकाल के महालोक के निर्माण का कार्य हो या पांच सौ वर्षों का इंतजार करते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो. हर भारतवासी का मन अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता हुआ दिखाई देता है. इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी को लेकर आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं. सन 1920 में सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज ने जेल की यातना सहन की थी. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

5 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

13 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

18 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

34 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

36 minutes ago