खेल

शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल, कौन तोड़ सकता ब्रायन लारा का रिकॉर्ड?

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. आज भी ब्रायन लारा ने क्रिकेट इतिहास में दो लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किए हुए हैं. उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया था.

इतना ही नहीं, उन्होंने 1994 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच के दौरान नाबाद 501 रन बनाकर, इस प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. हाल ही में, लारा ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को उन दो भारतीय बल्लेबाजों के रूप में चुना, जिनमें उनके रेड-बॉल रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है. लारा का कहना है कि अगर परिस्थिति इन बल्लेबाजों के हक में रही तो ये रिकॉर्ड टूटना संभव है.

हालांकि लारा का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, इंजमाम-उल-हक, सनत जयसूर्या जैसे खिलाड़ी नहीं तोड़ पाए. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों ही भारत के युवा बल्लेबाज हैं और इनके सामने लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरा करियर बचा है. लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इन बल्लेबाजों का ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करना प्लस प्वाइंट है, क्योंकि इसके लिए मैराथन पारी खेलनी होगी जो निचले क्रम पर काफी मुश्किल है.

शुभमन गिल ने भले ही अब तक टेस्ट मैचों में मात्र 128 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया है, लेकिन वे वनडे में 208 रन बना चुके हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में भी दोहरे शतक लगाए हैं. गिल आमतौर पर ओपनिंग में आते हैं और अपनी टॉप फॉर्म में वे बहुत स्टाइलिश बल्लेबाज हैं, जिनको बड़े छक्के लगाने के लिए बहुत ताकत की जरूरत नहीं होती. गिल में बड़ी पारियां खेलने की क्षमता हैं, लेकिन वे लारा का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में तोड़ सकते हैं, फिलहाल उनके रेड बॉल करियर को देखते हुए ऐसा कहना जल्दबाजी होगी. गिल ने टेस्ट क्रिकेट में चार बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया है, लेकिन फिलहाल एक बार भी 150 के स्कोर को पार नहीं कर पाए हैं.

दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी उम्मीदें जगाते हैं. वे टॉप ऑर्डर में खेलते हैं, लारा की तरह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, और उन्होंने 9 मैचों में 3 टेस्ट शतक लगाते हुए नाबाद 214 रनों का सर्वोच्च स्कोर बनाया है. ये खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 12 शतकों के साथ 265 रनों का सर्वोच्च स्कोर बना चुका है. उन्होंने लिस्ट ए में भी दोहरा शतक लगाया है. जायसवाल की आक्रामकता को देखें तो उन्होंने टेस्ट मैचों में 70.10 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है, तो वहीं शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट इस मामले में 59.37 का है. ऐसे में अगर इन दोनों बल्लेबाजों का दिन हुआ और परिस्थितियां भी इनके पक्ष में हुई, तो जायसवाल द्वारा लारा का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना कहीं ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- India vs Sri Lanka Series Schedule: श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, गौतम गंभीर करेंगे कोचिंग पारी का आगाज… शेड्यूल जारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

21 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

31 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

38 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

46 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

51 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago