खेल

India vs Sri Lanka Series Schedule: श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, गौतम गंभीर करेंगे कोचिंग पारी का आगाज… शेड्यूल जारी

India vs Sri Lanka Series Schedule: भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने के अंत में होने वाली टी 20 और एकदिवसीय श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित हो गया है. श्रीलंका दौरे का आगाज टी 20 श्रृंखला के साथ होगा जबकि एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 1 अगस्त से होगी. श्रीलंका दौरे पर भारत को तीन तीन मैचों की टी 20 और एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है.

भारत 26 और 27 जुलाई को लगातार दो दिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेलेगा जबकि इस श्रृंखला का अंतिम मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं एकदिवसीय श्रृंखला के अन्य दो मैच 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे. टी20 श्रृंखला के तीनों मैच पल्लेकेले और तीनों एकदिवसीय मैच कोलंबो में खेले जाएंगे. गौतम गंभीर के लिए यह बतौर भारतीय कोच पहला दौरा भी होगा.

मंगलवार शाम को भारतीय टीम के नए मुख्य कोच के पद के लिए गंभीर के नाम का ऐलान हुआ था. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही गंभीर का नाम अगले मुख्य कोच की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था. गंभीर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का अनुभव नहीं है लेकिन आईपीएल में उनके मेंटॉर रहते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार दो बार अंतिम चार में प्रवेश किया जबकि बीते सीजन ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आईपीएल इतिहास की तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की.

भारत ने इससे पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा जुलाई 2021 में किया था. उस दौरे पर शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान थे जबकि राहुल द्रविड़ कार्यवायक कोच के रूप में उस दौरे पर गए थे. टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह भारतीय टीम का दूसरा दौरा होगा. इस समय टीम इंडिया जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेल रही है. श्रीलंका की टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. इस समय उसके खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग में अपने हाथ आजमा रहे हैं.

भारत-श्रीलंका मैच शेड्यूल

26 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
27 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
29 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
1 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो

ये भी पढ़ें- वो तीन भारतीय क्रिकेट कोच जिनका अंतर्राष्ट्रीय करियर गौतम गंभीर से भी शानदार रहा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 minutes ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

6 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

47 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago