खेल

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में 211 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. टोनी डी जोरजी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. अब सीरीज का अगला मुकाबला गुरुवार 21 नवंबर को खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की. ओपनर रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जोरजी ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की. 27 ओवर तक भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे. 28 वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. रीजा हेंड्रिक्स (52 रन) अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए रासी वान डर दुसें ने 36 रन बनाकर रिंकू सिंह के शिकार हो गए. दूसरा विकेट गिरने के बाद कप्तान एडेन मारक्रम बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने नाबाद 2 रन बनाए. इधर, ओपनिंग करने आए टोनी डी जोरजी शुरुआत से अंत तक क्रीज पर बने रहे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. टोनी डी जोरजी ने नाबाद 119 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.

211 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. पहले ही ओवर में टीम इंडिया को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा. ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन (62 रन) और कप्तान केएल राहुल (56 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा भारत के किसी भी बल्लेबाज ने 20 के आंकड़े को नहीं छू सका. इस तरह से पूरी टीम 46.2 ओवर में 211 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्री की ओर से नंद्रे बर्गर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. ब्यूरन हेंड्रिक्स और केशव महराज ने दो-दो विकेट लिए. लिजाद विलियम्स और एडेन मारक्रम को एक-एक सफलता मिला. इधर, भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे. अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह को एक-एक सफलता मिला. इसके अलावा कोई भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 212 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन और केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

2 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

16 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

26 minutes ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

48 minutes ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago