होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
भजन लाल शर्मा सीएम पद के शपथ लेने के बाद मथुरा के गोवर्धन गिरिराज दर्शन करने जा रहे थे
Rajasthan News: राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार के साथ आज देर शाम हादसा हो गया. भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के कई दिनों बाद श्रीकृष्णनगरी मथुरा में गोवर्धन गिरिराज दर्शन करने निकले थे. यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर पूंछरी का लौठा के पास उनकी कार एक नाली में फंस गई. इससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई. हालांकि, उन्हें कोई खरोंच नहीं आई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार फंसने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दूसरी कार में बैठकर गोवर्धन गिरिराज महाराज के दर्शन करने पहुंचे. यहां वह हर बार दर्शन करने आते हैं और परिक्रमा भी लगाते हैं. यहां वह मुडिया पूर्णिमा पर भंडारा प्रसादी का आयोजन भी करते हैं. पहले पानी की प्याऊ भी लगाते थे और खुद लोगों को पानी पिलाते थे.
यह भी पढ़िए: क्या पड़ गई गठबंधन में दरार? पीएम उम्मीदवार के लिए खड़गे के नाम पर नीतीश- लालू नाराज!
सत्तारूढ़ भाजपा के एक नेता के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राजस्थान में अपने गृह जिले भरतपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने डीग में पूंछरी का लौठा पहुंचकर वहां पूजा-अर्चना की. श्रीनाथ मंदिर परिसर और पूंछरी का लौठा में उनके आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी रहे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देर रात करीब साढे 9 बजे सीएम पूछरी का लौठा पहुंचे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दाऊजी महाराज के मन्दिर में पूजा-अर्चना के बाद गिरिराज तलहटी पर पूजा की. जिसके बाद मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए. भरतपुर जिले के एक बुजुर्ग ने बताया कि भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने शहर आए थे. वह परिवार से मिलने घर भी गए.
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…