खेल

IND vs SA: क्या केपटाउन में खत्म होगा टीम इंडिया का 31 साल का सूखा? यहां जानें दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs South Africa 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 से 7 जनवरी 2024 के बीच केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका इस सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर 1-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. भारत को यदि सीरीज बचानी है तो उसे केपटाउन में हर हाल में दूसरा मैच जीतना होगा. दोपहर दो बजे से ये मुकाबला खेला जाएगा.

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए हैं 163 मैच

टीम इंडिया अगर केपटाउन टेस्ट में जीत दर्ज करती है तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी 70वीं (सभी फॉर्मेट में) जीत होगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 163 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 69 जीत दर्ज की है. वहीं 80 मुकाबले में हार मिली है. जबकि दस मैच ड्रॉ रहे और चार मुकाबले बेनतीजा रहा है.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 43 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें से भारत को 15 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं 18 में हार का सामना करना पड़ा है. अगर साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने साउथ अफ्रीका में अब तक 24 मैच खेले हैं. जिसमें 4 मैच में जीत मिली है, जबकि, 13 मैच में हार मिली है. इसके अलावा 7 मैच ड्रॉ रहा है.

केपटाउन में नहीं जाता भारत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह छठा टेस्ट मैच है. इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. भारत को यहां पर चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. यदि भारत इस मुकाबले में मेजबान टीम को हराने में सफल होती है तो उसके लिए यह ऐतिहासिक जीत होगी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: अब मोहाली नहीं नए होम ग्राउंड पर खेलेगी पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर स्टेडियम बनकर तैयार

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मुकेश कुमार, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डीन एल्गर, एडेन मारक्रम, कीगन पीटरनसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), काइल वेरिन (विकेटकीपर), नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

9 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

10 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago