IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो की सही साबित हुआ क्योंकि पहले इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत के पारी की शुरुआत खराब रही कप्तान रोहित शर्मा पिछले 2 मैचों में फेल होने के बाद इस मैच में ओपनिंग करने आये लेकिन केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. फिर अच्छे फॉर्म में चल रहे केएल राहुल जो इस मैच में 3 नंबर पर आए, भी 24 रन बनाकर आउट हो गए. भारत अब बैकफुट पर नजर आ रहा था. यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत के वापसी कराने की कोशिश की.
हालांकि, जायसवाल और कोहली के बीच हुई एक गड़बड़ी के कारण जायसवाल को अपना विकेट गंवाना पड़ा. जायसवाल के आउट होने के लिए किसे दोषी ठहराया जाए, इस पर अलग-अलग राय बनी हुई है, लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के पोस्ट-डे शो में इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और इरफान पठान के बीच तीखी बहस हो गई.
संजय मांजरेकर का मानना था कि कोहली को जायसवाल के कॉल का सम्मान करते हुए सिंगल लेना चाहिए था. उन्होंने कहा, “गेंद धीमी जा रही थी. कोहली के रनआउट होने की संभावना नहीं थी. यह जायसवाल का कॉल था और वह खतरे वाले छोर पर दौड़ रहे थे. कोहली ने पीछे मुड़कर देखा और रन लेने से मना कर दिया, जो एक बड़ी गलती थी. अगर कॉल खराब होता, तो जायसवाल नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आउट होते.”
इरफान पठान ने मांजरेकर की बात से असहमति जताई. उन्होंने कहा कि कोहली ने शायद इसलिए रन लेने से मना किया क्योंकि गेंद तेज गति से पैट कमिंस के पास जा रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि नॉन-स्ट्राइकर के तौर पर कोहली के पास यह अधिकार है कि वह रन को अस्वीकार कर दें अगर उन्हें लगे कि यह जोखिम भरा है.
बहस के दौरान दोनों विशेषज्ञों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. मांजरेकर ने इरफान से कहा, “अगर आप मुझे बोलने नहीं देना चाहते, तो ठीक है.” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “इरफान पठान का यह नया दृष्टिकोण कोचिंग मैनुअल में जोड़ देना चाहिए.”
मांजरेकर ने यह भी दावा किया कि जायसवाल के रनआउट की वजह से कोहली के मन में गिल्ट था, जिसने उनकी बल्लेबाजी पर असर डाला. उन्होंने कहा, “कोहली तब तक ऑफ स्टंप की गेंदों को छोड़ रहे थे. लेकिन जायसवाल के रनआउट के बाद उनका ध्यान भटक गया, जिसकी वजह से वह आउट हुए.”
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…