Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sports Minister Mansukh Mandaviya

भारत को 2036 ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में लाने के लिए केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कॉर्पोरेट कंपनियों से अपील की कि वे एक खेल को अपनाएं और खेलों के विकास में योगदान दें.

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत की खेल प्रतिभाओं को मजबूत कर रहा है और देश के वैश्विक खेल प्रदर्शन को बेहतर बना रहा है.

छात्रों के साथ एक सत्र में, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वतंत्रता के 100वें वर्ष (2047) तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर अपनी सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और बताया कि देश की प्रगति और विकास में युवा कैसे योगदान दे सकते हैं.

मंडाविया ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र भी किया, जिसमें पांच मौकों पर दोहरा पोडियम फिनिश शामिल था. उन्होंने इस बात की भी सराहना कि की 11 खिलाड़ी लगातार दो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने में सफल रहे.