दुनिया

Pakistan की माली हालत खराब, Shehbaz Sharif सरकार की नाकामी से आम जनता का आहार हुआ महंगा

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय गहरे संकट से गुजर रही है, और इसका सबसे बड़ा असर वहां की आम जनता पर पड़ा है. महंगाई ने पाकिस्तानी नागरिकों की थाली से कई जरूरी चीजें हटा दी हैं. गेहूं का आटा और सब्जियां महंगी हो गई हैं, और अब चिकन की कीमतों में भी भारी उछाल देखा जा रहा है.

पेशावर में चिकन की कीमत मात्र दो दिनों में 70 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है, और अब जिंदा मुर्गा 420 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. इसके कारण लोगों का गुस्सा पाकिस्तान सरकार, खासकर शहबाज शरीफ के खिलाफ फूट पड़ा है. उनका कहना है कि सरकार कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल रही है.

चिकन की कीमतों में बेतहासा वृद्धि

समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पोल्ट्री व्यापारियों का कहना है कि चिकन की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण पंजाब से सप्लाई में कमी है, जिसके कारण बाजार में मुर्गी की कमी हो गई है. कुछ व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सप्लाई चेन की स्थिति नहीं सुधरी, तो कीमतों में और इजाफा हो सकता है.

चिकन हुआ बजट से बाहर

महंगाई के चलते अब चिकन आम पाकिस्तानियों के बजट से बाहर हो चुका है. कई परिवारों ने इसे अपनी डाइट से हटा दिया है क्योंकि वे इसे खरीदने में सक्षम नहीं हैं. लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि वे कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाएं.

गरीबी की दर में इजाफा

अगर यही स्थिति रही, तो पाकिस्तान की आर्थिक हालत और भी गंभीर हो सकती है. वर्तमान में देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी और गरीबी की दर में भी इजाफा हो रहा है. विदेशी मुद्रा की कमी, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आंतरिक आर्थिक नीतियों की अस्थिरता ने पाकिस्तान को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है.


इसे भी पढ़ें- जब पाकिस्तान से मनमोहन सिंह से मिलने आया था उनका दोस्त, जानें अपने साथ क्या खास लेकर आया था


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago