खेल

क्रिकेट की दुनिया के बाहर भी चमके सूर्य कुमार यादव, ब्रांड वैल्यू में सुपर इजाफा, कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर बनने की तैयारी

क्रिकेट की दुनिया में धाक जमाने के बाद अक्सर खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू में इजाफा होने लगता है. ऐसा अब भारतीय टीम के मिस्टर 360 डिग्री खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव के साथ है. ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से भारत के लिए धुंआधार पारियां खेल रहा है. आज हम सूर्य कुमार की बढ़ती हुई ब्रांड वैल्यू की बात करने वाले है. फिलहाल सूर्य कुमार यादव की ब्रांड वैल्यू में तीन गुना इजाफा हुआ है. इस जबरदस्त इजाफे का असर सूर्य पर और गहरा होगा. क्योंकि सूर्या को करीब 10 ब्रांड अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं. इसमें मोबाइल एक्सेसरीज, मीडिया, एजुकेशन अब्रॉड सर्विस कैटेगरी समेत बेवरेज शामिल है.

सूर्य कुमार की फीस में 50 लाख का इजाफा

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्य कुमार की फीस में 50 लाख का इजाफा हुआ है. सूर्य कुमार साल  2021 में करीब 20 लाख रुपए लेते थे. लेकिन परफॉर्मेंस चमकने के साथ अब उन्होंने एंडोर्समेंट फीस को बढ़ाकर 65 से 70 लाख रुपए प्रति दिन कर दिया है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक, नए खिलाड़ी प्रतिदिन 25 लाख- 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं, जबकि अधिक सफल युवा क्रिकेटर 50 लाख-1 करोड़ कमाते हैं.

सूर्य की मीडिया प्रजेंस में भारी इजाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पेरेंट वाली RISE वर्ल्डवाइड लिमिटेड ने जुलाई 2021 में सूर्य को साइन किया था. फिल्ड में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर उनकी प्रजेंस 300% से ज्यादा बढ़ गई है. इंस्ट्राग्राम पर वह टॉप 10 एक्टिव क्रिकेटर्स में शामिल हैं. बता दें इससे पहले सूर्य  के केवल पोर्टफोलियों में केवल 4 ब्रांड थे. आज उनके पास 10 ब्रांड हैं जिनकी घोषणा की जा चुकी है, जबकि इस महीने लगभग आठ डील की घोषणा होने की उम्मीद है. टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी का लक्ष्य सूर्य कुमार के लिए साल के अंत तक लगभग 20 ब्रांड क्लोज करना है.

360 डिग्री शॉट्स की क्षमता ने किया अट्रैक्ट

बता दें कि जबसे सूर्य कुमार की 360 डिग्री शॉट्स दुनिया में फेमस हुए तभी से कई मार्केट ने उनको अट्रैक्ट किया है. इस बात को अमेरिकी कॉर्पोरेट इन्वेस्टिगेशन एंड रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अविरल जैन ने कहा है. उन्होने कहा कि इंडस्ट्री में एक नए, प्रतिभाशाली और विश्वसनीय चेहरे की तलाश करने वाले मार्केटर्स को अट्रैक्ट किया है.’

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago