प्रदर्शनकारी छात्र.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में विद्यार्थियों पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया. छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था. इस दौरान कुछ छात्रों ने वाइस चांसलर की गाड़ी पर खड़े होकर प्रदर्शन किया. इस मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के कारण आधा दर्जन छात्रों को निलंबित कर दिया था. प्रदर्शन के दौरान वाइस चांसलर की गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 12 नामजद सहित अज्ञात छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के छात्र नेता सलमान गौरी ने कहा कि परिसर में जारी तानाशाही के खिलाफ हम अपनी मांग रख रहे हैं. हम कुलपति महोदया से बातचीत करना चाह रहे थे, जो नहीं कराई गई. इसके कारण बात बढ़ती गई. एडमिनिस्ट्रेशन हमारे खिलाफ हो गया. इसके कारण हमारे साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. एडमिनिस्ट्रेशन यह रवैया उचित नहीं है. क्योंकि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, वे सभी छात्र हैं. एडमिनिस्ट्रेशन से मेरी गुजारिश है सबसे पहले एफआईआर वापस लिया जाए.
गौरी ने कहा, सोमवार से परीक्षा है, जिन बच्चों का सस्पेंशन किया है उन्हें बहाल किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा कि सपना दिखाना गलत है. सर सैयद के ख्वाब को पूरा करना जरूरी है, कोई गलती हुई भी है, तो ये छात्र आपको अपने वालिद की तरह मानते हैं. गाड़ी पर कोई हमला नहीं किया गया, यह गलत है. हम लोगों की मांग है कि वाइस चांसलर साहिबा से मुलाकात कराई जाए. लेकिन मुलाकात करने से हम लोगों को रोका जा रहा है. छह दिन से लगातार आश्वासन मिल रहा है, लेकिन बत नहीं करा रहे.
छात्र नेता ने कहा, वाइस चांसलर किसके लिए हैं. हमारे हक-हुकूक की बात आप नहीं करेंगे, तो कौन करेगा. हम लोगों की मांग जायज है. छात्र यूनियन होनी चाहिए. यूनियन को बहाल क्यों नहीं करते हैं. हमारी मांग है कि छात्र संघ चुनाव कराया जाए. एफआईआर वापस लिया जाए.
ये भी पढ़ें: मृत घोषित होने के बाद हो रहा था अंतिम संस्कार, चिता पर अचानक उठ बैठा युवक, फिर जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉक्टर वसीम अली खान ने कहा कि गुरुवार को छात्र अपनी मांग को लेकर गए थे. दो छात्र कुलपति की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए थे. पांच छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. कई छात्रों का कैंपस में बैन कर दिया गया. इसके अलावा हमला करने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…