Categories: खेल

BGT Perth Test: टीम इंडिया 9वीं बार विदेशी सीरीज में पहले ही दिन हुई ऑल-आउट

BGT Perth Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के पहले मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने केवल 150 ही रन बनाए. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के बाद भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो एक बार फिर जारी रहा और पदार्पण करने वाले नीतीश रेड्डी 41 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे.

नीतीश रेड्डी ने अपने पहले ही टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ढहती हुई भारतीय पारी को तीन अंकों तक पहुंचाने में केंद्रीय भूमिका निभाई और 59 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 41 रन बनाए. रेड्डी नंबर 8 पर या उससे नीचे के क्रम पर खेलकर भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर करने वाले 9वें बल्लेबाज हैं.

रेड्डी के अलावा ऋषभ पंत दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 78 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 26 रन बनाए. बाकी बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया और भारतीय क्रिकेट टीम 150 रनों पर ही ढेर हो गई. यह 9वीं बार है जब भारतीय टीम विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज के पहले दिन ऑल-आउट हुई है. हालांकि इस बार भारत ने इन 9 मौकों पर सबसे कम ओवर (49.4) खेले हैं.

गेंदबाजों ने किया जबरदस्त पलटवार

भारत के लिए राहत की बात कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों का पलटवार है. बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को भी 1-1 विकेट मिला है. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 39 रनों के स्कोर पर गिर चुके थे.


ये भी पढ़ें- Border Gavaskar Trophy: पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा: रिपोर्ट


BGT में खेले जाएंगे पांच मैच

उल्लेखनीय है कि इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. इससे पहले भारत ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारूओं को उनकी ही धरती पर 2-1 से हराने में कामयाबी हासिल की थी. हालांकि इस बार भारत अपने टॉप खिलाड़ियो की गैरमौजूदगी या उनकी खराब फॉर्म से जूझ रहा है. रोहित शर्मा निजी कारणों से बाहर हैं, विराट कोहली की फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है और मोहम्मद शमी की वापसी भी समय से नहीं हो पाई है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

21 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

55 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago