खेल

T20 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच रद्द होने पर क्या टूट जाएगा टीम इंडिया का सपना?

आईसीसी टी 20 विश्व कप में सेंट लूसिया में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आज काले बादलों ने द्वीप को ढक लिया और बारिश हुई, जिससे सोमवार को आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ मैच में डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला खतरे में पड़ गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों दिग्गज टीमों के बीच टकराव से पहले, सेंट लूसिया में भारी बारिश के चलते प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से भारत ग्रुप 1 में शीर्ष स्थान हासिल कर लेगा, जबकि हारने पर टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है. ऐसे में उसें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से मुकाबला करना होगा.

ग्रुप 1 में टॉप पर टीम इंडिया

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्तमान में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद सुपर आठ के ग्रुप 1 में शीर्ष स्थान पर है इस बीच, मिशेल मार्श की ऑस्ट्रेलिया को चल रहे टी20 विश्व कप 2024 के अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.

गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले एक प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारत के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे का मानना ​​है कि अगर सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए, तो कोई भी चीज मेन इन ब्लू को दिग्गजों के बीच होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करने से नहीं रोक सकती.

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की टीम

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल.

ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, जोश इंगलिस, कैमरन ग्रीन और नाथन एलिस.

Rohit Rai

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

8 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

17 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

26 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

27 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

33 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

1 hour ago