खेल

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, पहली बार संभालेंगे टीम की कमान

बीसीसीआई ने सोमवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और भारत के बीच 6 जुलाई को खेला जाएगा. खास बात ये है कि टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है. वह पहली बार भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए हैं.

इन्हें मिली पहली बार टीम में जगह

अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, रियान पराग, तुषार देशपांडे, ध्रुव जुरेल को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है. गिल के साथ-साथ खलील अहमद, आवेश खान और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है.

फॉर्म में है टीम इंडिया 

बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार लय में दिखाई दे रही है. भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के करीब है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना हो जाएंगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 छह जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टी-20 सात जुलाई, तीसरा टी-20 दस जुलाई, चौथा टी-20 तेरह जुलाई और पांचवा और आखिरी टी-20 मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: T20 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच रद्द होने पर क्या टूट जाएगा टीम इंडिया का सपना?

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

8 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

17 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

23 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago