दुनिया

अमृतसर के तेजपाल की विदेश में मौत, परिजनों ने दिखाई फौज की वर्दी वाली फोटो, बोले— यूक्रेन ने जबरन सेना में भर्ती कर लिया था

Russia Ukraine War: पंजाब के अमृतसर के रहने वाले तेजपाल नाम के युवक की यूक्रेन की सरहद पर मौत हो गई. वो टूरिस्ट वीजा पर रूस गए थे. तेजपाल के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी की उम्र 3 साल और बेटे की उम्र 6 साल है.

आरोप है कि यूक्रेन जाने के बाद तेजपाल को जबरन सेना में भर्ती कर लिया गया था. इसके बाद उन्हें हथियार उठाने के लिए मजबूर किया गया था. परिवारवालों ने बताया कि तीन मार्च को उनकी तेजपाल से बात हुई थी.

तेजपाल की पत्नी परिवंदर कौर का कहना है, “अब वो कभी वापस नहीं लौटेंगे. हालांकि, परिवार के लोग इस बात को लेकर तैयार नहीं थे कि तेजपाल यूक्रेन जाए. उन्होंने सरकार से मांग की है कि तेजपाल का शव भारत लाया जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके.“

रूस-यूक्रेन जाने वाले युवाओं को लड़ाई में भेजा जा रहा

बता दें कि 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. अब तक युद्ध को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन कोई भी प्रयास जमीन पर सफल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इस बीच, इस युद्ध की विभीषिका में कई भारतीय युवाओं को धकेल दिया जा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ रही है.

कई भारतीय युवाओं की इसी तरह पहले भी हो चुकी मौत

इससे पहले भी कई ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं जिनमें भारत से टूरिस्ट वीजा पर या काम की तलाश में वहां गए युवाओं को जबरन ट्रेनिंग देकर और हथियार थमाकर युद्ध के लिए भेज दिया जा रहा है. इनमें से कई युवाओं की मौत भी हो चुकी है. भारत सरकार ने भी लोगों से रूस-यूक्रेन की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

यह भी पढ़िए: जिन लड़ाकू विमानों से भारत ने Pakistan के बालाकोट में गिराए थे बम, अब यूक्रेन को वैसे ही फाइटर जेट देगा फ्रांस

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

25 seconds ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

28 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

31 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

40 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

54 minutes ago