Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

T20 World Cup 2024, Semi Final-2: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी

मैच में रोहित शर्मा के हाथों में टीम इंडिया की कमान होगी. वहीं इंग्लिश टीम की जिम्मेदारी जोस बटलर के कंधों पर है.

Guyana

बारिश के दौरान स्टेडियम का दृश्य (फोटो- बीसीसीआई)

T20 World Cup 2024, Semi Final-2: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (27 जून) को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होनी थी लेकिन बारिश के चलते टॉस में देरी हुई. दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का संकट अभी टला नहीं है.

बारिश का संकट बरकरार

दूसरे सेमीफाइनल से एक दिन पहले गुयाना में काफी बारिश हुई थी. वहीं मैच वाले दिन भी यहां पर बारिश की संभावना है. गुयाना में आज सुबह भी काफी तेज बारिश हुई. यहां पर बारिश इस समय आंख मिचौली का खेल खेल रही है. हालांकि, राहत की बात ये है कि फिलहाल बारिश थमी हुई है और मैच की संभावना बनी हुई है. बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, ऐसे में आज ही नतीजा निकलेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Semi Final 2: भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, क्या सीधे फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital