सौरव नेत्रवलकर (फोटो- ICC)
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का सामना यूएसए से होगा. मैच से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने सूर्यकुमार यादव के साथ अपने अंडर-15 के दिनों को याद किया. यूएसए ने पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में भारत का सामना इससे पहले नहीं किया है.
यूएसए की टीम में नेत्रवलकर, हरमीत सिंह, कप्तान मोनंक पटेल, मिलिंद कुमार, नोशतुश केंजीगे, निसर्ग पटेल जैसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जो भारतीय घरेलू सेट-अप का हिस्सा थे. भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी नेत्रवलकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “सूर्यकुमार मेरे खास दोस्त हैं. अंडर-15 दिनों से उन्हें देखा है. हम मुंबई के लिए एक साथ खेलते हुए बड़े हुए हैं. वह हमेशा खास रहे हैं, उनके नाम अंडर-15 और अंडर-17 मैचों में दोहरा शतक भी है.
“उनके पास वह प्रतिभा थी और हम जानते थे कि वह कुछ खास करेंगे. उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका देर से मिला, लेकिन मैं बहुत खुश हूं. मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं, और यह न केवल उनके खिलाफ बल्कि हमारे साथ पहले खेल चुके कई खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अवसर है. मुझे नहीं पता कि सूर्या को कैसे आउट किया जाए, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बस अपनी भूमिका निभाने की कोशिश करूंगा.”
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हरमीत 2012 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम के सदस्य थे. उन्होंने बताया कि कैसे वह मुंबई में रहते हुए वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानते थे. उन्होंने कहा, “मैं रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानता था. रोहित और मैं एक ही स्कूल से हैं. मैंने उनके साथ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था और उन्होंने मुझसे कुछ टूर्नामेंट पहले अंडर-19 विश्व कप खेला था.”
गुजरात के लिए क्रिकेट खेल चुके वर्तमान यूएसए कप्तान मोनंक ने भारत के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ अपने संबंध के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मैंने अंडर-19 और अंडर-15 मैचों में अक्षर और बुमराह के साथ खेला है. अक्षर उसी शहर से आते हैं, जहां से मैं हूं. यह एक छोटा शहर है, और उन्होंने जाहिर तौर पर वहां के कई युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया है. मैं उन्हें आगे बढ़ते और अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देखकर खुश हूं.”
न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने अपने विचार साझा किए कि वह अपने मुंबई इंडियंस टीम के साथी जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खेलने को लेकर कितने उत्साहित हैं. भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम क्वालीफाई करने की मजबूत दावेदार है. दूसरी ओर मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम भी भारत की जीत की दुआ करेगी, क्योंकि अगर यूएसए टूर्नामेंट में एक और उलटफेर करने में सफल होता है, तो पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: India vs USA मैच में भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान, जानें क्या है मामला
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…