लाइफस्टाइल

Cancer: इस जानलेवा रोग की चपेट में हर 9वां भारतीय, हर साल तेजी से बढ़ रहे इसके मरीज, 5 राज्यों में मौतें भी बढ़ीं

Cancer Symptoms, Signs & Causes: भारत दुनिया में सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश बन चुका है. यहां रोजाना 40 हजार से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा होते हैं. हालांकि, नवजातों की संख्‍या बढ़ने के अलावा देश में चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े भी सामने आ रहे हैं. भारत अब ऐसा देश है, जहां कैंसर से पीड़ित लोगों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है. कहा जा रहा है कि अगले साल तक भारत दुनिया में कैंसर की राजधानी बन जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां कैंसर के सालाना केस 2025 तक 15.7 लाख हो जाएंगे, जो 2022 में 14.6 लाख थे.

डॉक्‍टर्स का कहना है कि जाने-अनजाने में हर नौवां भारतीय कैंसर से जूझ रहा है. और, यहां पर कैंसर पीड़ितों के 80 फीसदी मामलों में, देरी ने हजारों लोगों की जान ले ली है. कैंसर के मरीजों की समय पर जांच व इलाज हो तो बहुत-से लोगों की जिंदगियां बच जाया करेंगी.

मानव शरीर में कैंसर की सेल्स — प्रतीकात्मक तस्वीर


देश में अब 2.6 करोड़ से ज्‍यादा कैंसर के मरीज

पिछले 22 सालों में देश में डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा कैंसर के मरीजों की मौत हो चुकी है. इस मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर आता है. फिलहाल देश में ढाई करोड़ से ज्‍यादा लोग कैंसर से पीड़ित हैं. आशंका जताई जा रही है कि अगले साल यानी कि 2025 तक देश में ये संख्‍या 3 करोड़ तक जा सकती है.

यह भी पढ़िए: अब मुंह के कैंसर का पता लगाएगी ये वाली लॉलीपॉप, लोगों को दर्द भरी परंपरागत बायोप्सी से मिलेगा छुटकारा

यहां पर सबसे ज्‍यादा मामले ब्रेस्ट कैंसर के

डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले ब्रेस्ट कैंसर के हैं. वैसे ये रोग यहां कई रूपों में फैल रहा है, जो विभिन्न अंगों या कभी-कभी कई अंगों को निशाना बनाता है. 2022 की एक रिपोर्ट देखी जाए तो उस साल भारत में 13.6% मामले ब्रेस्ट कैंसर के ही थे. उसके अलावा ओरल कैंसर (10.2%) बच्चेदानी का कैंसर (9%) फेफड़ों का कैंसर (5.8%) ग्रास नली कैंसर (5%) के पीड़ित थे.

इन राज्‍यों में कैंसर के आंकड़े ‘जानलेवा’

देश के 5 राज्यों में बीते 9 साल में कैंसर के मरीज 49% और मौतें 84% तक बढ़ीं।


ये हैं कैंसर के लक्षण, यदि कुछ ऐसा हो तो तुरंत दिखाएं

डॉक्‍टर कहते हैं- अगर किसी सामान्‍य व्‍यक्ति की आवाज बैठे, गांठ दिखे या वजन घटे तो उसे स्‍वास्‍थ्‍य जांच करानी चाहिए. कैंसर होने की स्थिति में शरीर पर घाव लगातार रहता है, खासकर मुंह, होंठ या जीभ पर. अचानक कहीं गांठ दिखाई देने लगती है, किसी भी छिद्र से असामान्य ब्‍लीडिंग होने लगती है. खांसी या खून की उल्टी होने लगती है, अथवा मूत्र व मलाशय से खून आने लगता है.

यह भी पढ़िए: क्या कार में लगातार बैठने से हो सकता है कैंसर का खतरा? नए अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago